नए वैरिएंट्स से जनवरी से अब तक 55 मौतें हो चुकी हैं. इनमें 53 लोगों की जान पिछले 15 दिनों में ही हुई है. दिल्ली में गुरुवार को 5 महीने के बच्चे समेत 2 मरीजों की मौत हो गई. महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा 17 मरीजों की जान गई है.
शव के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे थे. मेघालय मेघालय के शिलांग गए इंदौर के राजा रघुवंशी का शव 11 दिन बाद सोमवार को एक गहरी खाई में मिला था. जबकि उनकी पत्नी अभी भी लापता हैं
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने घटना को लेकर क्रिकेट एसोसिएशन पर ठीकरा फोड़ा है. उन्होंने कहा, 'मैं इस घटना पर कोई राजनीति नहीं करना चाहता हूं. BJP इसपर राजनीति कर रही है. महाकुंभ के दौरान भी भगदड़ हुई थी. लेकिन ऐसे हादसों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.'
जातीय जनगणना 2 फेज में होगी. पहला फेज एक अक्टूबर 2026 से शुरू होगा. जिसमें 4 पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को शामिल किया गया है. जबकि दूसरा फेज 1 मार्च 2027 से शुरू होगा. जिसमें देश के बाकी राज्यों में जनगणना शुरू की जाएगी.
भगदड़ से पहले टीम को देखने के लिए फैंस बड़ी तादाद में पहुंचे थे. हादसे के दौरान के कई वीडियो भी सामने आए हैं. जिसमें देखा जा सकता है कि RCB फैंस किस तरह कार, पेड़ और दीवार पर चढ़े हुए थे. वहीं हादसे पर कर्नाटक के डिप्टी CM शिवकुमार ने कहा है कि भीड़ बेकाबू थी.
CBI की तरफ से स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर डीपी सिंह पेश हुए. उन्होंने कोर्ट में बताया, सिग्नेचर, सर्टिफिकेट, ट्रांसफर मार्कशीट सभी जाली थे. जिन्हें नौकरी दी गई वे 8वीं पास भी नहीं थे. वो अपना नाम भी नहीं लिख सकते थे.'
जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने बताया कि मेरा असली नाम कुर्बान शाह है और मैं मुसलमान हूं. फिर युवती पर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने का दबाव बनाने लगा. जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि मैं तुम्हें जान से मार दूंगा.
मध्य प्रदेश के इंदौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां सलमान ने पहले तो राजा बनकर एक युवती से दोस्ती की. फिर प्यार का ड्रामा करके युवती से शादी कर ली.
देश में कोरोना के 37 मरीजों की मौत पिछले 5 दिनों में हुई है. केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस 1373 हैं. केरल सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल को मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही सर्दी, जुकाम और खांसी आने पर कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया है.
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, 'ये बेतुकी पार्टी के बेतुके नेता का बयान है. राहुल गांधी परंपरा से आए हैं, योग्यता से नहीं आए. देश और देश की सेना का अपमान करना उनका सबसे प्रिय विषय है. राहुल गांधी का ये बयान उनकी योग्यता के आधार पर आया है.'