मध्य प्रदेश में कफ सिरप कांड में बड़ी खबर है. मध्य प्रदेश की SIT टीम तमिलनाडु के लिए रवाना हो चुकी है. बताया जा रहा है कि SIT की टीम कांचीपुरम जिले की 'जहरीली' फैक्ट्री श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स की जांच करेगी.
कुलाधिपति और उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मेधावियों को सम्मानित करने पहुंची थीं. लेकिन मेधावियों को सम्मानित करने के दौरान बिजली गुल हो गई.
इंदौर में ट्रैक्टर रैली को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा. विजयवर्गीय ने कहा, 'जीतू पटवारी सिर से लेकर पैर तक झूठ बोलते हैं.'
जीतू पटवारी ने कहा, 'यह 5 बार की सरकार है, इसलिए सरकार की चमड़ी मगरमच्छ की हो गई है. इनको लग रहा है कि हम कुछ भी करेंगे लेकिन हम फिर सत्ता में आ जाएंगे.'
अब तक दिनेश श्रीवास्तव लोक स्वास्थ्य विभाग के संचालक का पद संभाल रहे थे लेकिन अब वो इसके साथ ही ड्रग कंट्रोलर की भी भी जिम्मेदारी निभाएंगे.
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवाई पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में ही हमले की कोशिश की गई. जस्टिस गवई जब एक मामले में सुनवाई कर रहे थे, तभी एक वकील ने CJI पर जूता फेंकने की कोशिश की.
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सभी सुझावों को ध्यान से सुनते हुए शासकीय दिशा निर्देशो में आवश्यकतानुसार उन्हें शामिल किये जाने की बात कही.
कफ सिरप से मासूमों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(NHRC) ने नोटिस जारी किया है.
मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है. एमपी में 6 आईपीएस के फिर तबादले किए गए हैं. अनुप्रिया बेनीवाल एसडीओपी मनावर को ग्वालियर जिले में बनाया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनयाा गया है.
राधारानी की मृत्यु से संबंधित दस्तावेज 2024 में ही पंचायत और राजस्व विभाग में दर्ज हो चुके थे. इसके बावजूद, इस वर्ष फिर से उसी महिला की मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया चलाई गई और उसे "फिर से मृत" घोषित कर दिया गया.