13 साल का एक बच्चा तेज रफ्तार गाड़ी चला रहा था, जबकि पीछे की सीट पर 12 साल का उसका साथी भी बैठा था. स्कूटी सवार बच्चों ने पहले राह चलती एक महिला को टक्कर मारी जिससे महिला गिर गई. टक्कर मारने के बाद बच्चों की स्कूटी फिसल गई और वो सड़क पर गिर गए. पीछे से आ रहे टैंकर चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिया, जिससे बच्चों की जान बच गई.
वजाहत पर सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है. वजाहत के खिलाफ पश्चिम बंगाल और असम में केस दर्ज हैं. जिसके कारण पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
राहुल गांधी ने कहा, 'BJP और RSS वालों की आजादी के समय से सरेंडर वाली चिट्ठी लिखने की आदत है. ये इनका कैरेक्टर है. कांग्रेस सरेंडर नहीं होती है. हमारे लोग सुपर पावर से लड़ने वाले लोग हैं. 1971 में इंदिरा गांधी जी ने कहा था कि मुझे जो करना है वही करूंगी.'
CDS जनरल अनिल चौहान मंगलवार को पुणे यूनिवर्सिटी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान ने सोचा था कि भारत को 48 घंटे में घुटनों पर ले आएंगे लेकिन भारत ने 48 घंटों की लड़ाई 8 घंटे में ही पूरी कर ली. जिसके बाद पाकिस्तान ने फोन करके सीजफायर करने के लिए कहा.
एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी ने बिहार में इंडी गठबंधन का साथ छोड़कर विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया था. ऐसे में इंडी गठबंधन की हुई बैठक में आम आदमी पार्टी का शामिल ना होने से इंडी गठबंधन में दरार होती दिख रही है
कोर्ट ने कमल हासन से पूछा- आपने किस आधार पर कन्नड़ भाषा को लेकर बयान दिया? आप इतिहासकार हैं या भाषाविद हैं? आप चाहते हैं कि आपकी फिल्म कर्नाटक में रिलीज हो, लेकिन आप माफी मांगने के लिए तैयार नहीं हैं. अगर आप कर्नाटक में अपनी फिल्म से कमाई करना चाहते हैं, तो माफी मांग लीजिए.'
देश में कोरोना के कारण जनवरी से अब तक 38 मौतें हो चुकी हैं. जिसमें 31 लोगों की जान पिछले 4 दिनों में ही गई है. वहीं देशभर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 4026 हो गई है.
मध्य प्रदेश के बुरहान पुर में एक बकरा इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है. खास नस्ल के बकरे के साथ लोग सेल्फी ले रहे हैं.
बकरीद से पहले सीएम योगी ने कमिश्नर, ADG और SSP समेत UP सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान CM ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, 'बकरीद में सड़क जाम करके नमाज ना अदा की जाए. केवल निर्धारित जगहों पर ही नमाज अदा हो. त्योहार में किसी भी तरह की नई परंपरा की अनुमति नहीं मिलेगी.'
डेलीगेशन दुनियाभर में हुई बातचीत की प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी देगा. सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल दुनिया के 33 देशों के दौरे पर आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन को जुटाने के लिए गया है.