विजयवर्गीय ने कहा, 'मैं क्रिकेट प्रेमी हूं और हमेशा भारत-पाकिस्तान का मैच देखता रहा हूं, लेकिन इस बार उन्होंने मैच न देखने का फैसला लिया है. कभी-कभी कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होतीं, आज भी मैं मैच नहीं देखूंगा, लेकिन साधना करूंगा कि भारत जीते.'
विरोध प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियां करता रहता है. इसके बावजूद भी बीसीसीआई भारत-पाकिस्तान के मैच करवा रही है, जो भारतवासियों की भावनाओं से सीधे तौर पर खिलवाड़ करना है.
मध्य प्रदेश में बड़े शहरों में अब वीआईपी मूवमेंट के कारण आम लोगों को परेशानी नहीं होगी. भोपाल में मुख्यमंत्री निवास और मंत्रालय के पास हेलीपैड बनाने को लेकर 6 स्थानों पर सर्वे किया गया था.
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार हादसे में जान गंवाने वाले TI अशोक शर्मा के परिजनों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने अशोक शर्मा के परिजनों को एक करोड़ का चेक सौंपा है.
तमिलनाडु के करूर में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मच गई. जिसमें बच्चों और महिलाओं समेत 31 लोगों की मौत हो गई.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी तलईपल्ली परियोजना के प्रमुख अखिलेश सिंह ने सभी कवियों को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया.
मध्य प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू रेप पीड़िता के साथ कोर्ट में जिहादी हरकत की गई है. आरोपी वकील असलम के खिलाफ एमपी नगर थाने में शिकायत की गई है.
छत्तीसगढ़ में अब जल्द ही नगरीय निकायों में आदर्श सुविधा केंद्र खुलेंगे. छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने 50 करोड़ मंजूर किए हैं.
जबलपुर जिला कोर्ट ने शंकरवाचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को नोटिस देकर तलब किया है. जिला कोर्ट ने अविमुक्तेश्वरानंद को 12 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया है.
मध्य प्रदेश सरकार ने यातायात नियमों का पालन करन के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित किया है, जिसके अंतर्गत शनिवार को 2100 हेलमेट फ्री में बांटे गए.