सीएम साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा, 'इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु के प्रति प्रदेश की जनता की ओर से हार्दिक आभार.'
CG News: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा गढ़चिरौली एनकाउंटर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. इसमें छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर इलाके का सबसे बड़ा और खतरनाक नक्सली कमांडर प्रभाकर भी मारा गया है.
दिल्ली के जनकपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह गड्ढे में गिरकर एक युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि गड्ढे में गिरने के बाद युवक रातभर गड्ढे में ही पड़ा रहा. राहगीरों ने सुबह शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी.
करण सिंह वर्मा ने कहा, 'ग्राम धामंदा में 894 लाडली बहनों को 1500 रुपये महीने दे रहे हैं और यहां पर कम लाडली बहनें हैं. अब सीईओ मैडम से बोलेंगे, एक दिन सबको बुलाओ और नहीं आईं तो उनका नाम कट जाएगा.'
पूरा मामला इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा का है. यहां जुमे की नमाज के दौरान अचानक हुए आत्मघाती हमले से पूरा इलाका दहल गया. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं हैं. इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित की गई है.
कुछ दिन पहले ही नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल समेत अन्य अधिकारियों ने इलाके का दौरा किया था. इसके बाद उन्होंने नाले पर अतिक्रमम हटाने के निर्देश दिए थे. एक महीने पहले अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस दिया गया था. लेकिन कई बार कहने के बावजूद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर निगम ने बुलडोजर की कार्रवाई की.
मध्य प्रदेश और राजस्थान की पुलिस छापेमारी करने जैसे ही गांव में पहुंची तो अवैध ड्रग्स फैक्टारी का संचालक रघु पाटीदार अपनी फॉर्च्यूनर छोड़कर फरार हो गया. मौके से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अलग-अलग तरह के केमिकल, ड्रग तैयार करने के उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की है.
घायल छात्र का कहना है कि इस तरह की रैगिंग और मारपीट की घटनाएं पहले भी हॉस्टल में होती रही हैं. इसके पहले रैगिंग की शिकायत पर 8 सीनियर छात्रों को परीक्षा देने से रोका गया था,
युवती का आरोप है कि युवक के साथ वह पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में हैं. लेकिन अब युवक उसे धोखा दे रहा है. युवती का कहना है कि पिछले कुछ समय से युवक दूसरी लड़की के संपर्क में हैं और दूसरी लड़की के चक्कर में मुझे नजरअंदाज कर रहा है.
मुख्यमंत्री ने कहा, 'पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव जी से आत्मीय भेंट हुई. इस अवसर पर स्वागत के लिए पतंजलि परिवार के सभी सदस्यों का हृदय से आभार.'