Jhiram Ghati Kand: भूपेश बघेल का कहना है कि NIA ने जांच सही नहीं की है. दरभा थाने में जिनके नाम पर FIR दर्ज किया गया उनसे पूछताछ हुई नहीं की गई, NIA कोर्ट ने गुडसा उसेंडी से बयान लेने कहा, लेकिन उन्होंने बयान नहीं लिया.
CG News: क्षेत्र में चलाए गए सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया विस्फोटक सामग्री का डम्प बरामद किया.
बीमार छात्राओं में सोड़ी लक्ष्मी की हालत गंभीर होने पर उसे दोरनापाल से सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है. स्वास्थ्य विभाग की टीम छात्राओं के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है. अब सेहत में सुधार बताया जा रहा है.
CG News: भानुप्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम चौगेल (मुल्ला) स्थित पुनर्वास केंद्र में आज आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जिला रिजर्व गार्ड डी आर जी के जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया.
Narayanpur News: नक्सली खात्मे के बाद अबूझमाड़ में आदिवासी संस्कृति फिर जीवंत हुई, घोटुल में मांदर की थाप और लोकगीत गूंजने लगे हैं. शाम होते ही चेलिक-मोटियारिनों से गांव गुलजार हो रहे हैं.
CG Anganwadi Bharti: सुकमा: छत्तीसगढ़ में नौकरी ढूंढ रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायकों के कई खाली पदों पर भर्ती करने जा रही है. भर्ती के लिए आवेदन 25 अगस्त से शुरू हो चुके हैं. आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.
जगदलपुर. खेल-खेल में दो साल की मासूम के मुंह में गई सेफ्टी पिन सांस की नली में फंस गई. गंभीर स्थिति में बच्ची को रात्रि में शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय, जगदलपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दूरबीन पद्धति से सफलतापूर्वक पिन निकालकर उसकी जान बचाई.जानकारी के अनुसार, बस्तर के मावलीबेड़ा निवासी दो वर्षीय बालिका […]
Kanker News: कांकेर में चारामा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया. नारायणपुर से रायपुर जा रही स्कॉर्पियो का टायर फटने से वाहन नाले में गिर गया, 5 सवार बाल-बाल बचे.
Chhattisgarh Leopard Rescue: जानकारी के अनुसार 22 अगस्त को चित्रकोट रेंज के पहाड़ी वन क्षेत्र में ग्रामीण बच्चों द्वारा तेंदुए का एक नवजात शावक उठाए जाने की सूचना वन विभाग को मिली थी. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वनमंडलाधिकारी दीपेश कपिल के मार्गदर्शन में वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा.
Sukma News: पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त इंटेलिजेंस के आधार पर की गई. भण्डारपदर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने डंप को चिन्हित कर तलाशी ली, जिसमें यह हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई.