Bilaspur: बीते कई दिनों में बिलासपुर में हो रही लगातार बारिश से तबाही मची हुई है. IMD के अलर्ट के बाद से ही जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गया है.
Bilaspur Crime News: पीड़िता का आरोप है कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखने पर ऑटो चालक गेदराम निराला उनकी गैर मौजूदगी में बैग से जेवर निकालते हुए दिखाई दिया. महिला ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने पहले टालमटोल की और बाद में जेवर वापस करने का आश्वासन दिया.
बिलासपुर में हुई भारी बारिश की वजह से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है. शहर के कई इलाके बर्बाद हो चुके हैं. लोगों का कहना है कि सालों बाद तबाही का ऐसा मंजर देखा है.
हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है कि 17 जुलाई को नाबालिग का रायपुर सीएमएचओ में मेडिकल चेकअप किया जाए. इसको लेकर आज नाबालिग को सीएमएचओ में हाजिर होना है. इसके साथ ही हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि नाबालिग की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाए, साथ ही पीड़िता के स्वास्थ्य और इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरती जाए.
टॉयलेट सीट के पास कटोरी, चम्मच, प्लेट और अन्य बर्तनों को धोने का ये वीडियो सामने आने के बाद लोग लापरवाही और अव्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं. खाद्य विभाग ने इस पर कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है
City Faces Flood Crisis video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए है. शहर के हर इलाके में पानी भर गया है. सरकंडा और चांटीडीह के नीचले इलाके में कई लोगों का रेस्क्यू किया गया. कई जगह से ट्रांसफार्मर भी डूब गए है. जिससे ब्लैकआउट की स्थिति है.
CG News: बिलासपुर के चर्चित बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड में पुलिस को पहली बड़ी सफलता मिली है. मामले में आरोपी दिनेश राठिया को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है. दिनेश राठिया पर बाल संप्रेषण गृह के चौकीदार की हत्या का आरोप है.
CG Train Cancelled: बिलासपुर जोन में कई अवसंरचनात्मक और विकास कार्य किए जा रहे हैं. इन्हें तेजी के साथ किया जा रहा है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर जोन के अंतर्गत आने वाले भाटापारा-हथबंध रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी लाइन के लिए ऑटोमैटिक सिग्लिंग सिस्टम का काम किया जा रहा है.
Bilaspur SIMS Snakebite Cases: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बरसात शुरू होते ही सांप समेत दूसरे जहरीले जंतुओं के काटने के मामले बढ़ गए हैं. इसी के चलते जुलाई माह के 14 दिन में सर्पदंश के 78 मामले सिम्स आ चुके हैं.
Bilaspur News: आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पूरी कड़ी जोड़ते हुए घटना का खुलासा किया. मामले का मुख्य आरोपी, निजी ठेकेदार पवन नायक, अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है.