Durg News: दुर्ग के बोरसी स्थित मीनाक्षी नगर में पूजा के दौरान सूने मकान का ताला तोड़कर चोर 15-20 लाख के सोने के जेवर और 90 हजार नकद ले गए. अगस्त में तीसरी बड़ी चोरी से पुलिस की गश्त और सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए हैं.
CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने लोटे चोको पाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसके उत्पादन और बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है. खाद्य उत्पाद के सैंपल की लैब जांच में इसे आमानक पाया गया, जिसके बाद विभाग ने यह कदम उठाया है.
Kabirdham Crime News: आरोपी सरजू उर्फ संजू मरकाम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. अपर सत्र न्यायाधीश गितेश कुमार कौशिक ने सरजू को दोषी माना और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और धारा 307 के तहत आजीवन कारावास की सजा दी है.
Bemetara: बेमेतरा जिले के ग्राम जोगीपुर से सरकारी निर्माण की गुणवत्ता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है. यहां करीब 28 लाख रुपये की लागत से शासकीय स्कूल के नवीन भवन का निर्माण कराया गया है, लेकिन भवन का काम पूरी तरह शुरू होकर हैंडओवर होने से पहले ही दीवारों और टाइल्स में जगह-जगह दरारें नजर आने लगी हैं.
Bhilai: एनएच-53 पर डी मार्ट के पास शनिवार रात करीब 9 बजे CNG टैंकर से अचानक गैस लीकेज होने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सीडीआरएफ और एनएचएआई की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया.
Durg: दुर्ग जिले के भिलाई में साइबर ठगी का मामला सामने आया है. ठगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और समाजसेवी सुधा मूर्ति के नाम के विज्ञापन दिखाकर निवेश से जुड़े कई दावे किए और एक रिटायर्ड बीएसपी कर्मचारी से 45 लाख रुपए ऐंठ लिए.
Rajnandgaon: देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. राजनांदगांव के PTS मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
Kawardha: कबीरधाम जिले के बहुचर्चित होम थिएटर ब्लास्ट कांड में अदालत ने आरोपी सरजू उर्फ संजू मरकाम को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. करीब तीन साल पहले शादी के उपहार के तौर पर दिए गए होम थिएटर में विस्फोटक लगाकर किए गए धमाके में नवविवाहित हेमेंद्र मेरावी और उसके भाई राजकुमार मेरावी की मौत हो गई थी.
Kawardha: कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में अंधे कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है. ग्राम बिजोराटोला में प्रेमसिंह बैगा की फांसी पर लटकी मिली लाश को पुलिस ने आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला पाया। पुलिस के मुताबिक बैगाई-गुनियाई और झाड़-फूंक की बात को लेकर हुए विवाद के बाद ससुर-दामाद ने मिलकर प्रेमसिंह की हत्या कर दी.
CG News: शिकायत के आधार पर EOW ने शिकायत दर्ज की और जांच शुरू कर दी. इनमें से 39 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिनमें से 38 उम्मीदवार के दस्तावेज फर्जी और कूटरचित पाए गए. इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.