Balrampur: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर में मंगलवार सुबह एक भीषण अग्निकांड में स्टेट बैंक रोड स्थित एक कपड़ा दुकान जलकर पूरी तरह खाक हो गई. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज से ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं.
Durg News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने घटना के विरोध में जेवरा-दुर्ग मार्ग पर चक्का जाम कर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने एम्बुलेंस से शव उतारकर विरोध दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया.
Durg News: सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले की शुरुआत शंकराचार्य कॉलेज के बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र हिमांशु देवांगन की शिकायत से हुई. आरोपियों ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनके नाम पर इलेक्ट्रॉनिक सामान और पर्सनल लोन लेने से सिबिल स्कोर बेहतर होगा
CG News: सीएम विष्णुदेव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सिल्वर पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुलाकात की. डीएसपी के पद पर ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन का ऐलान किया है. इसके साथ ही 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है.
Bilaspur Crime News: पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी आदर्श यादव और एक अन्य नाबालिग लगातार पार्टी कर रहे हैं. बड़े-बड़े और महंगे होटलों में फिजूलखर्ची कर रहे हैं. इसके साथ ही उनके पास सोने के जेवर भी हैं. पुलिस ने इन्हें पकड़कर सख्ती के साथ पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया
CG News: छत्तीसगढ़ की राजनीति में नौकरशाही फिर चर्चा में है. ताजा मामला कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल के एक ताकतवर आईएएस की शिकायत का मामला है, जिस पर अब सरकार और विपक्ष लाल फीताशाही को लेकर आमने सामने नजर आ रहे हैं.
Durg: दुर्ग जिले में करोड़ों रुपये की जमीन के सौदे को लेकर कांग्रेस नेत्री और भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और बेटे मानवचंद सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है.
CG News: रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. पिकनिक मनाने पहुंचे चार दोस्तों में से एक युवक नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गई. डूबने वाले युवक की पहचान सुधांशु तिवारी (30 वर्ष), निवासी उरला के रूप में हुई है.
Sawan First Monday Devotees Gather: आज सावन का पहला सोमवार है. सुबह से ही शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं. रायपुर के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर, भोरमदेव मंदिर और भुतेश्वरनाथ महादेव समेत प्रदेशभर के कोने-कोने में आस्था के उत्सव की तस्वीरें सामने आ रही हैं.