Bastar Flood: आज सुबह से ही वायुसेना की टीम Mi-17 हेलीकॉप्टर के जरिए राहत और बचाव कार्य में जुट गई है. जिन इलाकों में बाढ़ का पानी नहीं उतरा है, वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर एयरलिफ्ट किया जा रहा है. सीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 817 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है.
Raipur Triple Murder: रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार किया. इस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
CG Weather Update: गंगरैल डैम के गेट खुलने से खारुन नदी में जलस्तर बढ़ गया. 19 साल बाद खारुन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया. रायपुर-दुर्ग को जोड़ने वाला पुल जलमग्न हो गया. इसके साथ ही चंदनीडीह, महादेव घाट, भाठागांव, काठाडीह और दतरेंगा की निचली बस्तियों के घरों में रात 2 बजे पानी घुस गया.
रायपुर. लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियों को दुरुस्त करने लोक निर्माण विभाग ने तत्काल कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि क्षतिग्रस्त मार्गों व पुलों की मरम्मत में किसी तरह की देरी न हो और लोगों की आवाजाही कहीं भी प्रभावित न हो.
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हैरान कर देने वाला और वायरल मामला सामने आया है. लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कुरुद क्षेत्र के नारी गांव में महानदी का जलस्तर बढ़ने से एक शराब दुकान पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गई. दुकान डूबने के बाद वहां रखी शराब की बोतलें […]
Jagdalpur: बाढ़ से प्रभावित नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने और उन्हें सभी आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही भोजन मुहैया कराने के लिए प्रशासन ने शहरी और ग्रामीण अंचलों में कुल 43 राहत शिविर स्थापित किए हैं
कबीरधाम. जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते शंकरी नदी में जलभराव बढ़ गया है. अमरौडी गांव में नदी किनारे बना एक प्रधानमंत्री आवास तेज बहाव की चपेट में आकर ढह गया और देखते ही देखते नदी में बह गया.
Bilaspur: याचिकाकर्ताओं ने कलेक्टर के 13 जून 2022 के आदेश को चुनौती दी थी. जिसमें उनका कहना था कि 3 नवंबर 1978 को उनके खिलाफ एकतरफा आदेश पारित किया गया था. कार्रवाई से पहले न ही उन्हें कोई नोटिस दिया गया और न ही कोई सार्वजनिक सूचना दी गई
गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले जाने और जांजगीर-चांपा जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जांजगीर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने महानदी के तटीय और संवेदनशील क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण कर जलस्तर, नदी के बहाव और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
सरगुजा संभाग में आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने बड़ा खुलासा किया है. आबकारी विभाग की टीम ने यहां से मिलावटी शराब बरामद की है.