छत्तीसगढ़

CG News

CG News: ग्रीन स्टील से छत्तीसगढ़ में खुलेगा औद्योगिक विकास का नया अध्याय, 13,840 करोड़ के निवेश का मिला प्रस्ताव

Raipur: छत्तीसगढ़ में निवेश और रोजगार के मोर्चे पर एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है. ग्रीन स्टील क्षेत्र में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्तावों से राज्य में 10,921 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है.

CG News

Raipur: घरेलू विवाद में गला घोंटकर पत्नी की हत्या, पति को आजीवन कारावास की सजा, जानें कैसे हुआ था खुलासा

Raipur: घरेलू विवाद के चलते पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने के मामले में जिला न्यायालय ने आरोपी पति को दोषी ठहराते हुए कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने आरोपी पर तीन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है.

Dhamtari

Dhamtari: गंगरेल बांध में मिली भगवान नेमीनाथ की 37 साल पुरानी मूर्ति

Dhamtari: धमतरी जिले के गंगरेल बांध के बोटिंग स्थल के पास भगवान नेमीनाथ की मूर्ति मिली है. मूर्ति मिलने की सूचना के बाद जैन समाज के लोग मौके पर पहुंचे और विधि-विधान के साथ प्रतिमा को इतवारी बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन स्वेताम्बर मंदिर में सुरक्षित रख लिया.

CG News

Raipur: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग…आरोपी को 10 साल की कठोर सजा

Raipur News: रायपुर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, उसका वीडियो बनाने और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में अदालत ने आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

छत्तीसगढ़ की सभी मस्जिद, दरगाह और मदरसों के लिए स्वतंत्रता दिवस से पहले आदेश जारी

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने यौमे आजादी यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को प्रदेशभर की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की है.

Kondagaon

Kondagaon: केशकाल के इरागांव क्षेत्र में गौहत्या का मामला, बजरंग दल की शिकायत पर 6 आरोपी गिरफ्तार

Kondagaon: कोंडागांव जिले के केशकाल अनुविभाग अंतर्गत इरागांव क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्राम पड्डे में गौहत्या का मामला सामने आया है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद इरागांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गाय काटते हुए कथित रूप से रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

raipur_nagar_nigam

अवैध प्लाटिंग वाले हो जाए सावधान… रायपुर नगर निगम करने वाली है अब सख्त कार्रवाई

नगर पालिक निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.

CG News

Raipur: दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 14 साल की बच्ची की त्वचा में सुधार, 55 दिन के इलाज का दिखा असर

Raipur: दंतेवाड़ा के घने जंगलों से लगे गांव की 14 वर्षीय जोगेश्वर कड़की की दुर्लभ त्वचा बीमारी के इलाज में अब उम्मीद की किरण दिखाई देने लगी है. करीब 55 दिनों के उपचार के बाद बच्ची की त्वचा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है.

दूध-पनीर और तेल के बाद अब छत्तीसगढ़ में खपाई जा रही नकली सिगरेट, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

एसएसडी ट्रेडर्स में नकली गोल्ड फ्लैक प्रीमियम सिगरेट बेचने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 हजार नकली सिगरेट और पैकेजिंग सामग्री बरामद की है.

CG News

Raipur News: रायपुर में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर एक्शन, डेढ़ साल में 15 पकड़ाए, 6 की तलाश जारी

Raipur News: रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र बांग्लादेशी घुसपैठियों का पनाहगाह बना है. इसे लेकर रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला ने खुलासा किया है. जहां बीते डेढ़ साल में पुलिस ने इलाके से 15 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, जबकि, 6 अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें