Raipur Murder: रायपुर में एक बॉयफ्रेंड ने पूरी प्लानिंग कर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. वारदात से पहले लड़की को आरोपी स्कूटी में बैठाकर घुमाने ले गया. 30 से 35 किलोमीटर तक बाइक चलाते हुए हत्या के लिए सुरक्षित ठिकाना खोजता रहा. फिर जगह मिलते ही उसने गर्लफ्रेंड का गला घोंट हत्या कर दी.
CG Local Body Election: आज सीएम विष्णु देव साय ने कोरबा और रायगढ़ में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया. इस दौरान सीएम विष्णु देव साय ने रायगढ़ के महापौर प्रत्याशी की दुकान पर चाय भी बनाई.
CG Local Body Election: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर माहौल काफी गरमाया हुआ है. नेताओं की बयानबाजी के साथ साथ ताबड़तोड़ प्रचार किया जा रहा है. आज एक तरफ जहां कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने अपना थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया.
CG News: 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में फंसे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बड़ा झटका लगा है. ACB-EOW कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज दी है.
CG News: नारायणपुर में नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है. नक्सलियों ने छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में आमदाई माइंस के जीरो पॉइंट पर प्रेशर कुकर आईडी बम लास्ट किया. इस ब्लास्ट में एक मजदूर घायल घायल हो गया.
CG Local Body Election: छत्तीसगढ़ में एक ऐसा ग्राम पंचायत है जहां पिछले 50 सालों से अब तक निर्वाचन प्रक्रिया में वोटिंग की नौबत ही नहीं आई है यहां लगातार निर्विरोध पंच सरपंच चुने जा रहे हैं लेकिन इस बार खास यह है कि यहां पर जितने भी पंचायत पदाधिकारी चुने गए हैं सभी महिलाएं हैं.
CG News: चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने टीएस सिंहदेव के नेतृत्व चुनाव लड़ने की बात कही. इससे कांग्रेस में भूचाल आ गया है. बीजेपी इस मामले में कांग्रेस को घेर रही है, वहीं अब पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
CG Local Body Election: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव होने वाले है. जिसे लेकर आज कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस घोषणा पत्र को 'जन घोषणा पत्र' का नाम दिया गया है. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा सहित रायपुर महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे भी मौजूद रहीं.
CG Local Body Election: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भरे जा चुके हैं. चुनाव को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. इसी बीच बस्तर संभाग के सुकमा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जिले के गोलाबेकूर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सरपंच व पंच चुनाव का बहिष्कार कर दिया है.
CG Local Body Election: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में भाजपा ने कांग्रेस के DNA में परिवारवाद होना बताया. भाजपा इससे पहले ही परिवारवाद को लेकर विपक्ष को घेरती नजर आई है. परिवारवाद पर भाजपा के सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोलने में समय नहीं लगाया.