महतारी वंदन योजना के तहत सरकारी सहायता लेने वाली महिलाओं की पात्रता की जांच में बिलासपुर जिले में 542 हितग्राही अपात्र पाए गए हैं. जिले में योजना का लाभ ले रहीं 4 लाख 17 हजार 902 महिलाओं की पात्रता जांच के दौरान ये मामले सामने आए.
छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रतीक्षा सूची में शामिल 400 से अधिक अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य कर विभाग में वर्ष 2022 में लिपिक वर्ग से वाणिज्यिक (राज्य) कर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित सीमित प्रतियोगिता परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है.
Chhattisgarh Swine Flu Cases: सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कल यानी मंगलवार को स्वाइन फ्लू के 8 नए मरीज मिले हैं, जिससे अब बाकी के लोगों में भी डर का माहौल है.
Rajnandgaon News: जानकारी के अनुसार, यह ई-स्कूटर सोनी डेयरी के संचालक महेश सोनी की बताई जा रही है. ई-स्कूटी डिस्चार्ज थी, इसलिए गाड़ी मालिक महेश ने इसे चार्ज होने के लिए लगाया था. जैसे ही चार्जिंग पूरी हुई और ई-स्कूटर को बाहर निकाला गया, वैसे ही उसमें से अजीब सी आवाज आने लगी.
Chhattisgarh Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश की तीव्रता कम रहने की संभावना है. हालांकि कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ सकती हैं.
CG News: बस्तर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को मिलेगा विशेष स्वरूप मिल रहा है. अब शहीद परिवारों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी दीप जलेंगे.
बिलासपुर. रेलवे की कॉपर केबल और तांबे की अन्य सामग्री को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दिल्ली के एक संगठित गिरोह का आरपीएफ ने पर्दाफाश किया है. गिरोह के सदस्य अनूपपुर क्षेत्र में किराए के मकानों में रहकर रेलवे ट्रैक और अन्य रेल परिसरों की रेकी करते थे.
Bhupesh Baghel Vijay Sharma Debate: रायपुर प्रेस क्लब में मंगलवार को पीएम आवास के आंकड़ाें को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने-सामने आए. इस दौरान दोनों ही नेता अपनी-अपनी बाते रखी. लेकिन अब कांग्रेस और भाजपा के बीच में कार्टून वॉर छिड़ गया है. दोनो पार्टीयों ने इस डिबेट के बाद अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट में कार्टून पोस्ट किए है.
मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का एक और मामला सामने आया है. जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में करीब एक माह से एक्स-रे फिल्म का स्टॉक खत्म है.