मौसम विभाग ने सोमवार को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने UP-बिहार में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक, सेंट्रल और नॉर्थ इंडिया में 7-8 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है.
Waqf Amendment Act: मोदी सरकार ने पाक को झटका देते हुए 2 न्यूज पोर्टल के एक्स हैंडल को बैन कर दिया है. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल बलूचिस्तान टाइम्स और बलूचिस्तान पोस्ट के X अकाउंट पर रोक लगाई है.
Rajnath Singh On Pak: रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि रक्षा मंत्री के रूप में मेरा दायित्व है कि मैं अपने सैनिकों के साथ अपने देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में आप जैसा चाहते हैं, वैसा होकर ही रहेगा
Pandit Pradeep Mishra: राजस्थान के जयपुर में आयोजित शिवमहापुराण कथा के चौथे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने लड़कियों से अपील की. उन्होंने कहा कि माता और पिता बेटी का कन्यादान कर देते हैं. उन्हें पिंडदान करने की जरूरत नहीं पड़ती है. इसलिए बेटियों से निवेदन है, ऐसे मोटरसाइकिल सुधारने वालों से सावधान रहना. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान, बेटियों की शिक्षा समेत कई मुद्दों पर बात की
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सीएम फेस पर बात नहीं बनी है और ना ही इस बात पर सहमति बनी है कि कौन सी पार्टी किस सीट से अपना उम्मीदवार उतारेगा.
लखनऊ में आयोजित धर्म संसद में हिंदू एकता का शंखनाद किया गया है. 4 मई 2025 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए इस आयोजन में देश भर के साधु-संतों ने हिस्सा लिया. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में 7 बड़े प्रस्ताव पास हुए.
पाकिस्तानी अखबार द डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, PoK की सरकार ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) से सटे इलाकों में लंबे समय तक टिकने वाला गेहूं का आटा स्टॉक करने का फरमान जारी किया है. ये वही इलाके हैं, जो दिसंबर से मई तक बर्फबारी की चपेट में रहते हैं और वहां पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं.
भारत सरकार ने अपने एक्शन से साफ कर दिया है कि देश इन गिदड़भभकियों से डरने वाला नहींं है और चिनाब के बाद अब झेलम के पानी को भी रोकने की प्लानिंग चल रही है.
Ramban Army Vehicle Accident: जम्मू कश्मीर के रामबन में सेना की गाड़ी 700 मीटर खाई में गिर गई. इस हादसे में सेना के तीन जवान शहीद हो गए. राहत और बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है
राहुल गांधी वॉटसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स में बोल रहे थे. वहां मौजूद लोगों में से एक सिख युवक ने उनसे 1984 के दंगों में कांग्रेस की भूमिका पर सवाल दागा. युवक ने कहा, "आप कहते हैं कि बीजेपी के राज में सिखों को पगड़ी या कड़ा पहनने की आजादी नहीं मिलेगी, लेकिन कांग्रेस के शासन में सिखों को अभिव्यक्ति की आजादी नहीं दी गई."