28 मार्च को हुई सुनवाई में कोर्ट ने बजिंदर सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 बलात्कार के तहत दोषी ठहराया. इसके बाद सजा के ऐलान के लिए 1 अप्रैल की तारीख तय की गई थी. मंगलवार को कोर्ट ने अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए उम्रकैद की सजा उचित है.
Sunita Williams: भारतीय समय अनुसार ये पीसी सोमवार देर रात 12 बजे शुरू हुई. इस दौरान Crew-9 के मेंबर्स ने कई सवालों का जवाब दिया. इस दौरान जब एक भारतीय पत्रकार ने सुनीता से भारत को लेकर सवाल पूछा तो उनका जवाब काफी शानदार रहा. सुनीता से जब यह सवाल पूछा गया कि स्पेस से भारत कैसा दिखता है? इसका जवाब देते हुए सुनीता से कहा- 'बहुत, खूबसूरत.'
23 साल की उम्र में रवींद्र रॉ में शामिल हो गए. दो साल तक उन्हें ट्रेनिंग दी गई. जासूसी के सारे फंडे, उर्दू की क्लास, और यहां तक कि खतना भी करवा दिया ताकि वो "पक्का मुसलमान" लगने लगे. फिर नवंबर 1975 की एक काली रात को उन्हें पाकिस्तान में ड्रॉप कर दिया गया. नाम रखा गया "नबी अहमद शाकिर"
Chirag Paswan: रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी पर घर में ताला जड़ने का बड़ा आरोप लगाया है. राजकुमारी देवी ने कहा है कि दोनों ने मिलकर दो रुम में ताला मार दिया है.
Jharkhand Train Accident: सोमवार देर रात झारखंड के साहिबगंज में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ. इस हादसे में दो मालगाड़ियां आपस में भीड़ गई. जिससे दोनों के बीच जोरदार टक्कर हुई. जिसके चलते लोको पायलट समेत 3 लोगों की मौत हो गई है.
Waqf Bill: सदन में 2 अप्रैल को वक्फ संशोधन बिल पेश किया जा सकता है. इस दौरान सदन में विपक्ष जमकर हंगामा कर सकता है. कल 12 बजे लोकसभा में वक्फ संसोधन बिल पेश किया जाएगा. इस दौरान बिल पर 8 घंटे तक बहस होगी.
बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस को लेकर भारत की चिंता सही साबित हो रही है. हाल ही में चीन की यात्रा पर गए मोहम्मद यूनुस का यह बयान भारत को जानबूझकर डिस्टर्ब करने वाला है.
विवादित टिप्पणी करने के मामले में पुलिस आज तीसरा समन देने कुणाल कामरा के घर पहुंची. मद्रास हाई कोर्ट की ओर से कुणाल की गिरफ्तारी पर 7 अप्रैल तक अंतरिम राहत मिली हुई है.
संजय राउत के तंज पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी कई सालों तक देश का नेतृत्व करेंगे. उन्हें हम 2029 में फिर से प्रधानमंत्री बनता देखेंगे.
राज ठाकरे ने सवाल किया कि क्या आपको विक्की कौशल की वजह से संभाजी महाराज के बलिदान और अक्षय खन्ना की वजह से औरंगजेब के बारे में पता चला? ठाकरे ने लोगों से उकसावे में नहीं आने और विचलित नहीं होने की अपील की. उन्होंने कहा कि शिवाजी से पहले और उनके बाद के समय में सामाजिक-राजनीतिक स्थितियां बहुत अलग थीं. लेकिन आज औरंगजेब के चक्कर में हम मौजूदा समय के वास्तविक मुद्दों को भूल गए हैं.