अब तो हालत ये हो गई है कि ट्रेनें भी बाहर के स्टेशनों पर रोकनी पड़ रही हैं. महाकुंभ 2025 को लेकर रेलवे विभाग ने अतिरिक्त 'मेला स्पेशल' ट्रेनें चलाने का इंतजाम किया था.
जांच टीम के एक सदस्य, नरसिंह देव से जब पूछा गया कि हादसे के वक्त आरपीएफ की टीम कम क्यों थी, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और चुप्पी साध ली. इसके अलावा, जब उनसे यह सवाल किया गया कि इस भयावह हादसे का जिम्मेदार कौन है, तो उन्होंने भी इसका जवाब नहीं दिया, बस यह कहा कि वे जांच टीम का हिस्सा हैं और रिपोर्ट आने पर सारी जानकारी सामने आएगी.
रेल मंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है. गंभीर रूप से घायलों को 2.5-2.5 लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है.
चश्मदीदों की मानें तो अचानक प्लेटफॉर्म बदलने की घोषणा हुई, जिससे भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में कई लोग दब गए, जिससे 18 लोगों की मौत हो गई
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को भीषण भगदड़ मच गई. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 9 महिलाएं, 5 बच्चे और 4 पुरुष शामिल हैं.
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 120 भारतीयों को ला रही फ्लाइट शनिवार रात को अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुई. डिपोर्ट किए गए लोगों में सबसे ज्यादा पंजाब (60) और हरियाणा (30) से हैं.
रेलवे पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम स्टेशन पर पहुंच गई है. स्थिति नियंत्रण में है, और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.
इस यात्रा का एक प्रमुख आकर्षण आईसीजीएस शूर की अंतर्राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी (आईडीईएक्स-2025) और नौसेना रक्षा प्रदर्शनी एवं सम्मेलन (एनएवीडीईएक्स-2025) में भागीदारी है, जो अबू धाबी के पोर्ट जायद में आयोजित होने वाली प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी है.
हितेश मेहता न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के अकाउंट हेड थे. इस पद पर उनकी जिम्मेदारी बैंक के कैश, GST (Goods and Services Tax), TDS (Tax Deducted at Source) और अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय लेन-देन की निगरानी करना था.
दिल्ली मेट्रो ने यह भी कहा कि जब भीड़ बढ़ी, तो साइड गेट खोलने का निर्णय लिया गया ताकि लोग सुरक्षित तरीके से बाहर निकल सकें. सुरक्षा कर्मी मौजूद थे, और कोई भी गंभीर घटना नहीं घटी.