India In UN: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने शुक्रवार, 14 मार्च को जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तानी दावों और बयानों की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि बार-बार जम्मू-कश्मीर का राग अलापने से कुछ नहीं होगा. कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा.
Holi: बिहार से लेकर पंजाब तक होली पर 'खूनी होली' खेली गई. बिहार में जहां एक ASI की सिर पर रोड मार कर हत्या कर दी गई वहीं, पंजाब में शिवसेना नेता की गोली मारी गई. इसके साथ ही अन्य राज्यों में भी ऐसे मामले सामने आए.
Karnataka: रवि शंकर प्रसाद ने कर्नाटक सरकार द्वारा मुस्लिम ठेकेदारों के लिए 4% आरक्षण को मंजूरी दिए जाने पर कहा- 'कर्नाटक सरकार ने अपने बजट में मुस्लिम समुदाय (के ठेकेदारों) के लिए 4% आरक्षण देने की घोषणा की है... कम्युनल राजनीति और वोट बैंक की राजनीति को एक नया आयाम दिया जा रहा है. बार-बार हारने के बावजूद विपक्ष हालात नहीं सुधरते...'
Jharkhand Violence: झारखंड के गिरिडीह में होली समारोह के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. इसके बाद पथराव हुआ और कई दुकानों में आग लगा दी गई. घटना के बाद मौके पर सुरक्षा बल तैनात है.
Gujarat News: गुजरात के वडोदरा में होली की रात नशे में धुत युवक ने 120KM की स्पीड से कार दौड़ाई और चार लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में अपनी बेटी के लिए होली का रंग लेने गई मां की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हैं.
Holi 2025: शाहजहांपुर में लाट साहब का जुलूस निकल रहा था. इसके साथ पुलिस जवानों का दल भी चल रहा था. एकदम से भीड़ में से किसी ने पुलिस पर पथराव कर दिया
Holi 2025: होली के अवसर पर संभल डीएम राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि शहर में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई जा रही है. लोग धूमधाम से होली मना रहे हैं. संवेदनशील इलाकों में PAC, RPF, पुलिस के जवान तैनात रहेंगे
अवध अपनी गंगा-जमुना तहजीब के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. नवाबों के समय से ही यहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में खुशी के साथ शामिल होते हैं. एक ऐसा ही वाकिया अवध के आखिरी नवाब वाजिद अली शाह के समय का है. जब नवाब साहब मुहर्रम के दिन खुद होली के जश्न में शामिल हुए थे.
Rajkot Fire: गुजरात के राजकोट में होली के दिन एक बड़ा हादसा हो गया. शहर की असलांटिन्स बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है.
Photos: पूरा देश रंगों के त्योहार होली के जश्न में डूबा हुआ है. देश के अलग-अलग राज्यों से रंगों में सराबोर राजनेताओं की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई हैं. देखें Photos-