सच्चाई ये है कि नक्सलवाद के खात्मे में समय नहीं लगेगा. कुछ इलाकों में नक्सलियों का प्रभाव अब भी गहरे तक फैला हुआ है, लेकिन केंद्र सरकार और सुरक्षा बलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. निगरानी तंत्र को मजबूत किया गया है, और सेना के ऑपरेशन भी तेज़ हुए हैं.
LIVE: केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा- 'BJP द्वारा जारी किए गए दो संकल्प पत्रों में भाजपा ने कबूल किया है और सीधे एलान कर दिया है कि वे दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक बंद कर देंगे और दिल्ली के सरकारी स्कूलों में मिलने वाली फ्री शिक्षा बंद कर देंगे.'
Weather Update: पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. रात और सुबह के समय मध्यम कोहरा रहने की संभावना है. प्रदेश में तेज सतही हवाएं 20-30 किमी की गति से चलने की उम्मीद है
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में भजन-कीर्तन कर रहे साधुओं के एक जत्थे की खूब चर्चा हो रही है. यह जत्था काफी अनोखा है और इन साधुओं को जंगम साधु कहा जाता है. ये साधु कभी भी हाथ में भिक्षा नहीं लेते हैं. जानें जंगम साधुओं की कहानी.
दिल्ली की सड़कों पर रोज़ाना लाखों ऑटो ड्राइवर्स, सिर्फ सवारी नहीं ढोते, बल्कि राजनीतिक दिशा भी तय करते हैं. ये ड्राइवर्स न सिर्फ सवारी से चुनावी मुद्दों पर गपशप करते हैं, बल्कि उनके द्वारा जुटाया गया फीडबैक सीधे नेताओं तक पहुंचता है. अगर ये ऑटो ड्राइवर्स किसी पार्टी का समर्थन कर दें, तो उस पार्टी की जीत की रफ्तार तेज हो जाती है.
दिल्ली के पूर्वांचलियों की दिलचस्पी इस बार कुछ अलग है. पहले लोग सिर्फ वादों पर भरोसा कर लिया करते थे, लेकिन अब उनकी सोच में बदलाव आया है. उनका कहना है कि अब सिर्फ वादे नहीं, बल्कि उम्मीदवार की नीयत और काम करने की क्षमता को देखेंगे.
Kolkata: सियालदह कोर्ट ने संजय को सजा सुनाते हुए उम्र कैद दे दी है. सियालदह कोर्ट ने सोमवार को ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के दोषी संजय रॉय को उम्इर कैद के साथ 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है.
पहले पुलिस ने माना था कि आरोपी पश्चिम बंगाल से हो सकता है, लेकिन अब उनकी जांच से यह पता चला है कि वह बांग्लादेश का रहने वाला हो सकता है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला और न ही भारत में रहने का वैध दस्तावेज.
Republic Day 2025: हर साल दिल्ली में किसी न किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाता है. इस बार प्रबोवो सुबियांतो को गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया है.
यह घटना अजमेर की है, जहां हाल ही में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में सालाना उर्स का आयोजन हुआ था. इस दौरान वहां लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे, और इस मौके पर विभिन्न इलाकों से भिखारी भी वहां आकर भीख मांग रहे थे.