एक पिता ने अपने 2 मासूम बेटों की हत्या कर दी. सिकदार भिलाला नाम के एक व्यक्ति ने अपने 3 और 4 साल के बेटों का धारदार हथियार से गला रेत दिया. बच्चों की मां मंजू ने बताया कि आरोपी पति ने उसे भी मारने की कोशिश की थी. लेकिन वो बड़े बेटे को लेकर घर से भाग गई.
भोपाल में हिंदू छात्राओं से रेप का मुख्य आरोपी फरहान एनकाउंटर में गोली लगने से घायल हो गया है. बताया जा रहा है रिमांड के दौरान पुलिस शुक्रवार रात फरहान की निशानदेही पर एक अन्य आरोपी की तस्दीक करने ले जा रही थी. इस दौरान आरोपी फरहान ने पेशान करने का बहाना बनाकर गाड़ी को रुकवाया और SI की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की.
मौसम विभाग ने देशभर में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. दोनों राज्यों में 6 मई तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है.
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. इस बीच रक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. फैसले के तहत जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी फैक्ट्री में अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं.
MP News: मध्य प्रदेश के CM राइज स्कूलों का नाम बदल गया है. CM मोहन यादव की घोषणा के बाद अब इन स्कूलों को सांदीपनि विद्यालय के नाम से जाना जाएगा. इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं.
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में 3 साल की बच्ची ने देह त्याग दिया है. उसके नाम दुनिया में सबसे कम उम्र में देह त्याग करने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. जानिए बच्ची ने ऐसा क्यों किया और संथारा प्रथा क्या है?
Bhopal: भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद सकल हिंदू समाज ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. साथ ही 2 मई की शाम बड़ी संख्या में युवतियां मांग के समर्थन में सड़कों पर उतरी.
मध्य प्रदेश के रायगढ़ जिले में प्रेमी युगल का शव एक ही फंदे पर झूलता मिला. दोनों ही पहले से शादीशुदा थे
जांच में पाया गया कि साल 2015 में फर्जी चालान मामले में जिस अधिकारी पर आरोप लगाया गया, उस अधिकारी ने 23 करोड रुपए की रिकवरी कराई थी. उसके बाद एक भी आबकारी अधिकारी पिछले 10 साल में विभाग को 23 रुपये की रिकवरी भी नहीं करवा सके हैं.
मध्य प्रदेश के भिंड में लाठी-डंडों के साथ शख्स को घेरकर खड़े कार सवार बदमाश BJP विधायक अंबरीश शर्मा को देखते ही भाग गए. मामला भिंड के लहार विधानसभा क्षेत्र का है.