कुछ दिन पहले ही नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल समेत अन्य अधिकारियों ने इलाके का दौरा किया था. इसके बाद उन्होंने नाले पर अतिक्रमम हटाने के निर्देश दिए थे. एक महीने पहले अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस दिया गया था. लेकिन कई बार कहने के बावजूद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर निगम ने बुलडोजर की कार्रवाई की.
Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त 16 जनवरी 2026 को नर्मदापुरम के माखन नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने जारी की थी. प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार से अधिक पात्र बहनों के खातों में 1836 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई
पुलिस ने जब्त एमडी ड्रग्स की भोपाल स्थित सेंटल फोरेंसिक लैब से जांच करवाई तो वह ड्रग्स नहीं बल्कि यूरिया निकला. इस मामले में आरोपियों के वकीलों ने आपत्ति की तो पुलिस ने सेन्ट्रल लैब हैदराबाद से जांच करवाने का प्रतिवेदन दिया. जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर फिर से सैंपल की जांच करवाई गई.
इसके अलावा देश में महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक और गोवा जैसे राज्य हैं, जहां संगठन महामंत्री के बिना ही व्यवस्थाएं चल रही हैं. संघ ने इन राज्यों में भी पद खाली होने के बाद किसी नए प्रचारक की नियुक्ति नहीं की.
Bhopal News: तीन दिवसीय बैठकों की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जिसमें प्रदेशभर में चल रही SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर गंभीर मंथन किया जाएगा. कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिसका सीधा असर लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर पड़ सकता है.
Sagar News: जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्स दीप शिखा चढ़ार निवासी पठार, बुधवार रात करीब 8 बजे ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रही थीं. इसी दौरान घात लगाए बैठे अज्ञात व्यक्ति ने उन पर अचानक अस्पताल के गेट पर फायर कर दिया.
मध्य प्रदेश और राजस्थान की पुलिस छापेमारी करने जैसे ही गांव में पहुंची तो अवैध ड्रग्स फैक्टारी का संचालक रघु पाटीदार अपनी फॉर्च्यूनर छोड़कर फरार हो गया. मौके से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अलग-अलग तरह के केमिकल, ड्रग तैयार करने के उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की है.
MP News: माशिमं की नियमावली के अनुसार, परीक्षा नियमित तथा स्वाध्यायी छात्रों के लिए सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी. सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रातः 8 बजे एवं परीक्षा होना अनिवार्य होगा. परीक्षा कक्ष में सुबह 8.30 बजे उपस्थित में सुबह 8.45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
घायल छात्र का कहना है कि इस तरह की रैगिंग और मारपीट की घटनाएं पहले भी हॉस्टल में होती रही हैं. इसके पहले रैगिंग की शिकायत पर 8 सीनियर छात्रों को परीक्षा देने से रोका गया था,
अधिकारी का आरोप है कि उनके वैधानिक वेतन और भत्तों को लेकर जानबूझकर अड़चनें पैदा की गईं. भुगतान में देरी, आपत्तियां और फाइलें रोके जाने से स्थिति और गंभीर हो गई.