BJP Loktantra Bachao Campaign: मध्य प्रदेश बीजेपी की सोमवार को कोर कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में फैसला लिया गया कि पार्टी ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी. इसके तहत इंदौर, जबलपुर और भोपाल में रैलियों का आयोजन किया जाएगा.
MP SI Admit Card 2026: MP SI परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 को होगी. पेपर दो पारियों में लिया जाएगा. सुबह वाली पारी 10 से 12 बजे और शाम वाली पारी 3 से 5 बजे तक चलेगी. रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8 बजे और दोपहर 1 बजे का रहेगा.
MP Voter ID Cards Found: खरगोन जिले से नर्मदा के किनारे बड़ी संख्या में वोटर आईडी मिलने का मामला सामने आ रहा है. यह सारे वोटर आईडी इंदौर के बताए जा रहे हैं. वहीं, मिले वोटर आईडी की संख्या 343 बताई जा रही है.
Bhopal News: मां राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन महानुष्ठान से पहले सीएम मोहन यादव ने संत श्री रावतपुरा सरकार से आशीर्वाद लिया. महाराज श्री ने शॉल, श्रीफल और मां राजराजेश्वरी की तस्वीर भेंट की. इसके साथ ही अनुष्ठान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.
Dhar Road Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिर गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में आग लग गई. इस दुर्घटना में 4 लोग जिंदा ही जल गए. वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Bhopal Traffic Diversion: वहीं इस विशाल कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने भोपाल के 7 चौराहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया है. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दोपहर 3 बजे से कुल 7 चौराहों का रास्ता डायवर्ट किया जाएगा. ऐसे में लोगों के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि किन रास्तों का मार्ग डायवर्ट किया गया है, ताकि आवागमन में किसी भी तरह की कोई समस्या न हो.
Bhagwan Shri Krishna Merit Scholarship: मध्य प्रदेश में 1 नवंबर को स्थापना दिवस मनाया जाएगा. इस मौके पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 102 छात्र-छात्राओं को भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति दी जाएगी. मुख्यमंत्री मोहन यादव होनहार छात्रों को एक-एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप बांटेंगे और प्रमाण पत्र वितरित करेंगे.
Maa Rajarajeshwari Koti Haridra Kunkumarchana: संत श्री रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में मां राजराजेश्वरी कोटि हरिद्रा कुंकुमार्चन अनुष्ठान संपन्न होगा. इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है. लाल परेड ग्राउंड में भव्य मंच तैयार किया गया है. करीब 238 तरह की सामग्री का उपयोग अर्चन के लिए किया जाएगा
Mallikarjun Kharge Controversial Statement: भाजपा की ओर से जारी प्रतिक्रिया में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर इस तरह की बयानबाजी लोकतांत्रिक व्यवस्था और सार्वजनिक जीवन की गरिमा के अनुरूप नहीं है. भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस के नेता लगातार व्यक्तिगत टिप्पणियों के जरिए राजनीतिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) पर वर्मा ट्रैवल्स की कई बसों में अचानक आग लग गई.