Rewa News: शाला पूर्व शिक्षा देने के अभियान के तहत आंगनबाडी केद्रों को निर्देश है कि वह हर महीने 21 दिन से अधिक शिक्षा बच्चों को दें. इस मामले में रीवा संभाग में सीधी जिले की स्थिति सबसे अधिक खराब है.
Dhar Bhojshala: मध्य प्रदेश के धार जिला स्थित भोजशाला सत्याग्रह स्थल पर बसंत पंचमी के दिन सूर्योदय होते ही पूजा शुरू हो गई है. सबसे पहले मां वाग्देवी का स्वरूप विराजित कर पूजा-आरती की गई. इसके बाद हवन किया गया. भोजशाला में सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है.
MP High Court: भोपाल में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी की फांसी की सजा को बरकरार रखा है. आरोपी को निचली अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी.
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक बार फिर दूषित पानी का मामला सामने आया है. जिले के महू इलाके में दूषित पानी पीने की वजह से 22 लोग बीमार हो गए हैं. इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देर रात कलेक्टर शिवम वर्मा मरीजों से मिलने के लिए पहुंचे.
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम की दोहरी मार पड़ने वाली है. कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने ग्वालियर-मुरैना समेत आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानें अपने शहर के मौसम का हाल-
पांच साल से अधिक समय से नगरीय निकायों को मिलने वाली चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि में कटौती की जा रही है. यह हर महीने 50-60 करोड़ रुपये होती है.
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भोजशाला विवाद पर कहा, 'मैं उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करता हूं. यह व्यवस्था 2003, 2013 और 2016 में कायम रखी गई है.'
बैठक में डीजीपी कैलाश मकवाणा ने कहा कि विगत वर्ष मध्यप्रदेश पुलिस 'नशे से दूरी है जरूरी' जागरूकता अभियान ने नागरिकों के बीच एक बड़ी जागरूकता बढ़ाई है.
माता-पिता अपनी बेटी को एग्जाम दिलवाने के लिए सेंडर पर लेकर जा रहे थे. इस दौरान सड़क हादसे में तीनों की मौत हो गई.
Jabalpur News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय कुछ लोगों ने नागपाल गार्डन के समीप संदिग्ध अवस्था में बछड़े का कटा सिर पड़ा देखा. इसके बाद आसपास के क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही गोरखपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर स्थिति को नियंत्रित किया.