अभी सागर जहरीली शराब कां लोगों के जख्म भरे भी नहीं है,कि नेताओं की मौज मस्ती करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं. बंडा में जहरीली शराब कांड से दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. कुछ लोगों के घरों में तो अभी तेरहवीं तक नहीं हुई है. ऐसे में जिन नेताओं को पीड़ित परिवार की ताकत बनना चाहिए. पीड़ितों को हौसला देना चाहिये. वह मौज कर रहे हैं.
हाईकोर्ट ने राज्य प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई. कोर्ट ने कहा कि अवमानना के मामलों में अधिकारी पूरी तरह निष्क्रियता दिखा रहे हैं. कोर्ट ने माना कि निर्धारित समय में आदेश का पालन नहीं किया गया और इसके बाद भी अनुपालन रिपोर्ट पेश नहीं की गई. ऐसे में अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है.
Damoh News: दमोह जिले से आरोपी टीचर को प्रिंसिपल बनाने का मामला सामने आया है. इस मामले में हाई कोर्ट में रिट दायर की गई है. जिला शिक्षा अधिकारी को 60 दिनों की मोहलत दी है.
MP Ganesh Chaturthi Automobile Sector: 10 दिनों के गणेशोत्सव के अवसर पर मध्य प्रदेश में इस बार ऑटोमोबाइल सेक्टर में 325 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है. टू व्हीलर में लगभग 15 फीसदी की ग्रोथ और पैसेंजर व्हीकल में 8 से 9 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
MP Ujjain Indore Political Visit: नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आ रहे हैं. वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी 19 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं. मालवा रीजन 17 से 20 सितंबर तक पॉलिटिकल हॉटस्पॉट बना रहेगा.
MP Sidhi Road Condition Protest: लीला साहू ने बताया कि करीब 10.30 किलोमीटर लंबी सड़क इतनी खराब है कि उसमें पैदल चल पाना काफी मुश्किल हो गया है. सड़क की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई हैं.
Rewa News: प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन और सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए फिलहाल सांकेतिक रूप से जल सत्याग्रह किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई, तो यह सांकेतिक जल सत्याग्रह नहीं रहेगा, बल्कि लगातार जारी रहेगा.
Bhopal News Food Department Raid: टीम को जांच के दौरान किचन में गंदगी मिली. इस पर विभाग ने होटल को नोटिस थमा दिया और कहा कि अगली बार इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगली बार सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.
Sunil Lodhi: मध्यप्रदेश के युवा भजन गायक सुनील लोधी ने प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल से मिलने की अपनी इच्छा सोशल मीडिया एवं विभिन्न समाचार माध्यमों के जरिए व्यक्त की थी. सुनील लोधी की इस इच्छा को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें जुबिन नौटियाल से मिलवाने की पहल की.
MP News: नागचून गांव के किसान जगदीश पटेल की पहल ने उनकी बेटियों को नेशनल और स्टेट प्लेयर बना दिया. बेटियां वॉलीबॉल खेलने के लिए रोज 5 किलोमीटर साइकिल चलाकर शहर जाती थीं.