जीत के साथ ही विराट कोहली का 17 सालों का इंतजार खत्म हो गया. टीम की दमदार जीत के बाद आज होमग्राउंड में खास कार्यक्रम हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे. यहां कोहली ने ट्रॉफी फैंस को समर्पित कर दी.
भगदड़ से पहले टीम को देखने के लिए फैंस बड़ी तादाद में पहुंचे थे. हादसे के दौरान के कई वीडियो भी सामने आए हैं. जिसमें देखा जा सकता है कि RCB फैंस किस तरह कार, पेड़ और दीवार पर चढ़े हुए थे. वहीं हादसे पर कर्नाटक के डिप्टी CM शिवकुमार ने कहा है कि भीड़ बेकाबू थी.
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला इस मैच में नहीं बोला. उन्होंने केवल एक रन बनाया और रोमारियो शेफर्ज का शिकार बन गए. क्वालिफायर-2 में अय्यर ने मुंबई के सामने दमदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई थी. फाइनल मुकाबले में उनसे कुछ ऐसी ही उम्मीद थी.
बताया जा रहा है कि परेड में भगदड़ जैसी स्थिती बन गई. जिसमें दो लोगों की जान चली गई है. इसके अलावा 25 लोगों के घायल होने की खबर है. जिमनें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है.
आरसीबी की जीत के बाद विजय माल्या के बेटे सिड माल्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उनके बेटे आरसीबी की जीत के बाद भावुक नजर आए.
अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकार पहला खिताब जीत लिया.
अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकार पहला खिताब जीत लिया.
आईपीएल 2025 जीतने पर रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपये का प्राइज मनी मिला. वहीं, रनर अप रही पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ रुपये का प्राइज मनी मिला.
IPL 2025 Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती. इस हार ने PBKS के 18 साल के खिताबी इंतजार को और लंबा कर दिया.
Virat Kohli-Anushka: IPL 2025 की जीत RCB फैंस और विराट की 17 साल की तपस्या और इंतजार का फल है. जिन्होंने 18वें सीजन में ये खिताब अपने नाम किया.