चंड़ीगढ के मुल्लांपुर स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-1 खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली सीधे फाइनल में जगह बना लेगी. वहीं, हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 में खेलने का मौका मिलेगा.
आईपीएल 2025 की लीग स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. आखिरी मैच में आरसीबी ने लखनऊ को 6 विकेट से हराकर टॉप 2 में जगह पक्की कर ली.
जय स्पोर्ट्स अकादमी के कोच जयवीर सिंह, मंजीत सिंह और मोहित ने अपने तैराकों की जमकर तारीफ की. कोच जयवीर ने कहा, “हमारे बच्चों ने दिन-रात मेहनत की और पानी में जादू कर दिखाया. ये जीत सिर्फ मेडल्स की नहीं, बल्कि उनके जुनून और अनुशासन की है.”
विराट कोहली ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई. कोहली ने 180 के स्ट्राइक रेट से 54 रन की पारी खेली और सीजन की 8वीं फिफ्टी जड़ी. इस पारी के साथ ही कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.
कप्तान जितेश शर्मा ने रिकॉर्ड पारी से आरसीबी को 9 साल बाद क्वालिफायर-1 में पहुंचा दिया. जीत के साथ ही आरसीबी ने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए.
कप्तान ऋषभ पंत पर स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए 30 लाख का जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों पर 12 लाख या मैच फीस का 50 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है.
29 मई को क्वालिफायर-1 में पंजाब और आरसीबी की भिड़ंत देखने को मिलेगी. इस बार आरसीबी ने 9 बाद क्वालिफायर-1 में जगह पक्की की है.
Spain: बार्सिलोना के स्टार फुटबॉल प्लेयर ने अपने प्यार के लिए स्पेन की राजकुमारी लियोनोर के प्रपोजल को ठुकरा दिया. इसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मैदान पर खुलेआम रोमांस करते नजर आए.
लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं. जिसमें से 3 मैच आरसीबी और 2 मैच में लखनऊ ने जीत हासिल की है.
'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर आईपीएल 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी में खास कार्यक्रम होगा. मीडिया से बात करते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने जानकारी दी है.