Mahtari 28th Installment Released: महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, आपके खाते में पैसे आए या नहीं, ऐसे करें चेक
महतारी वंदन योजना
Mahtari 28th Installment Released: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए खुशखबरी है. गुरुवार को सीएम विष्णुदेव साय बिलासपुर के हेमूनगर में आयोजित सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए. इसी कार्यक्रम में सीएम साय ने महतारी वंदन योजना की नई 28वीं किस्त जारी की, लेकिन आपके खाते में पैसे आए या नहीं ये कैस चेक करें. आइए इस खबर में जानते हैं.
महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की 68 लाख 54 हजार महिलाओं के बैंक खातों में कुल 642 करोड़ 27 लाख रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है. महतारी वंदन योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है.
खाते में पैसे आए या नहीं, कैसे करें चेक?
जब महतारी वंदन योजना की किस्त जारी होती है, और महिलाओं के अकाउंट में पैसे पहुंचते हैं, तो उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आता है. वहीं, अगर आपके पास पैसे आने का मैसेज नहीं आया है तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.
- सबसे पहले महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएं.
- इसमें आपको ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ के टैब पर क्लिक करना होगा.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर अपने अकाउंट की जानकारी चेक कर सकते हैं.
- इसके अलावा लाभार्थी महतारी वंदन योजना मोबाइल ऐप पर भी जाकर राशि चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा तापमान, राजनांदगांव सबसे गर्म, कई जिलों में बारिश के आसार
ई-केवाईसी कराना जरूरी
वहीं इस योजना के अंतर्गत हितग्राही महिलाओं के केवाईसी पूरा किए जाने का काम भी तेजी से कराया जा रहा है. केवाईसी के अद्यतन की यह प्रक्रिया ई-गवर्नेस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड के माध्यम से 3 अप्रैल से शुरू की गई है, जो 30 जून तक चलेगी. महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना की ऐसी हितग्राही महिलाओं से जिनका ई-केवाईसी नहीं हुआ है, उनसे तत्काल ई-केवाईसी कराने की अपील की है ताकि योजना की सहायता राशि बिना किसी व्यवधान के उनके खाते में पहुंच सके.