Ambikapur News: दाबेली वाली की पत्नी कैमरे पर पहली बार, बोली- मेरे पति की हत्या हुई, मेरा किसी मुस्लिम लड़के से संबंध नहीं
अमन ओझा की पत्नी आंचल
Ambikapur News: अंबिकापुर के मिशन चौक स्थित टुनटुन दाबेली सेंटर के संचालक अमन ओझा की मौत मामले में अब अमन ओझा की पत्नी कैमरा के सामने पहली बार आई है. उन्होंने अमन ओझा को लेकर कई खुलासे किये हैं. उन्होंने कहा है कि अमर ओझा नशे का आदी था, उनके साथ मारपीट करता था और सबसे बड़ी बात अमन ओझा और आंचल ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी. अमन ओझा नशे का इतना आदी था कि उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी रखा गया था.
इसके अलावा, अमन की पत्नी आंचल ने आरोप लगाया है कि अमन का कई लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा था, घर में उसके साथ वह कई बार मारपीट भी कर चुका था. अमन ने घर से खुद भाग जाने के लिए कहा था और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी. आंचल का कहना है कि उनके पति की किसी हादसे में मौत नहीं हुई है बल्कि उसकी हत्या की गई है.
पत्नी आंचल का बयान दर्ज
सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा ने अमन ओझा की मौत मामले में स्पेशल जांच टीम गठित कर दी है. दूसरी तरफ आज नगर पुलिस अधीक्षक के द्वारा अमन ओझा की पत्नी आंचल का बयान पुलिस ने दर्ज किया. अमन ओझा की पत्नी आंचल ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि आज से 5 साल पहले दोनों का परिचय हुआ था. इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया. दोनों ने परिवार वालों की बिना रजामंदी शादी कर ली.
‘अमन को थी नशे की लत‘
इसके बाद पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता रहता था अमन उसके साथ मारपीट करता था. अमन की पत्नी का यह भी आरोप है कि अमन कई लड़कियों से बातचीत करता था और इसके सबूत के कई फोटोग्राफ्स उसके पास हैं. उसका यह भी कहना है कि वह शराब के अलावा दूसरे नशा कभी आदि हो चुका था, मानसिक स्थिति उसकी खराब रहने लगी थी. तब उसका इलाज रांची में भी हुआ था और नशा मुक्ति केंद्र में भी कुछ दिनों तक उसको रखा गया था.
‘मुझे बदनाम करने की करता था कोशिश‘
अमन की इसी हरकत के कारण वह उसे छोड़कर किराए के मकान में अपनी बेटी के साथ रह रही थी. उन्होंने कहा कि किसी भी मुस्लिम युवक या किसी दूसरे व्यक्ति के साथ उसका कोई संबंध नहीं था. वह उसे जानबूझकर बदनाम करना चाह रहा था. इतना ही नहीं आंचल ने यह भी बताया कि भले ही उसके साथ 6 महीने से नहीं थी, लेकिन दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी.
पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
उसने यह भी कहा कि अमन ओझा की मौत किसी हादसे में नहीं हुई है, क्योंकि उसकी लाश सड़क से काफी दूर मिली है. उन्होंने आशंका जताई है कि उसकी हत्या कर लाश को फेंका गया है और जान बुझकर झारखंड पुलिस इस पूरे मामले को दबाना चाह रही है. उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्षता के साथ जांच की जाए और उसके पति के हत्यारे को जेल भेजा जाए और कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए.
ये भी पढ़ें-CG News: बालोद में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
मारपीट से परेशान होकर बनवाए थे तलाक के पेपर
आंचल ने खुलासा किया कि उसके साथ अमन हमेशा मारपीट करता था और उससे परेशान होकर 2024 में स्टांप पेपर में दोनों ने तलाक का पेपर तैयार कर लिया था, लेकिन इसके बाद भी दोनों साथ रह रहे थे. अंतर्जातीय और लव मैरिज के कारण दोनों के परिवार के लोग एक दूसरे के घर आना-जाना नहीं करते थे. हालांकि अब अमन की मौत के बाद उनकी पत्नी आंचल फिलहाल मृत्यु के बाद हिंदू धर्म में किए जाने वाले की परंपरा का निर्वहन कर रही है.