Kondagaon:’फूटू’ बनी मुसीबत, सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग का हुए शिकार, इलाज जारी

CG News: बारिश के मौसम में जंगल से मिलने वाले देशी मशरूम यानी फूटू का लुभावना स्वाद बीती रात एक परिवार के लिए मुसीबत का सबब बन गया. कोंडागांव जिले के पलारी गांव में फूटू की सब्जी खाने के कुछ ही घंटों बाद एक ही परिवार के आठ लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई.
CG News

'फूटू' सब्जी खाने के बाद 8 लोग बिमार

नीरज उपाध्याय (कोंडागांव)

CG News: बारिश के मौसम में जंगल से मिलने वाले देशी मशरूम यानी फूटू का लुभावना स्वाद बीती रात एक परिवार के लिए मुसीबत का सबब बन गया. कोंडागांव जिले के पलारी गांव में फूटू की सब्जी खाने के कुछ ही घंटों बाद एक ही परिवार के आठ लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई.

‘फूटू’ सब्जी खाने के बाद 8 लोग बिमार

उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें 2 बच्चे, 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. उन्होंने अपने पड़ोसी को भी सब्जी बनाकर दिया था. जिसे खाकर पड़ोसी परिवार के कुछ लोग भी फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए. फिलहाल जिला अस्पताल में सभी लोगों का इलाज जारी है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूरा मामला कोंडागांव जिले के पलारी गांव का है. जहां रविवार एक परिवार ने घर में देशी मशरूम, जिसे स्थानीय भाषा में फूटू कहा जाता है, की सब्जी बनाई थी. खाना खाने के कुछ घंटे बाद परिवार के सदस्यों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. सभी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया.

ये भी पढ़ें- Balodabazar: तुरतुरिया मंदिर में दर्शन करने गए 250 भक्त बाढ़ में फंसे, पुलिस की टीम ने किया रेस्क्यू, कंधे पर लादकर पार किया नदी

डॉक्टरों के अनुसार, यही सब्जी परिवार ने अपने पड़ोसियों को भी खाने के लिए दी थी. इसके बाद पड़ोसी परिवार के कुछ सदस्य भी फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए. अस्पताल में सभी मरीजों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है.

ज़रूर पढ़ें