बिलासपुर में दुष्कर्म पीड़िता ने थानेदार की शिकायत SSP से की; कहा- बदसलूकी की, समझौता करने का दबाव बना रहे

परिजनों ने कहा कि मासूमों के साथ दुष्कर्म की शिकायत करने पर उल्टा उन्हीं पर दबाव और समझौता करने का दबाव बनाया गया.
Representative image.

सांकेतिक तस्वीर.

CG News: बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना प्रभारी और जांचकर्ता अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी रजनेश सिंह को ज्ञापन सौंपने पहुंची. दरअसल बीते दिनों एक नाबालिग आरोपी ने घर के पास रहने वाली दो मासूम से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. मामले की जानकारी के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन कार्रवाई के दौरान पीड़ित मासूमों और परिजनों से बदसलूकी की शिकायत को लेकर मासूमों के परिजन एसएसपी से मिलने पहुंचे.

SSP से थानेदार की शिकायत की

पीड़ित और परिजनों ने एसएसपी से थाना प्रभारी अभय सिंह बैस समेत जांच अधिकारी संतोषी अग्रवाल, एसआई शीतला प्रसाद त्रिपाठी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों ने कहा कि मासूमों के साथ दुष्कर्म की शिकायत करने पर उल्टा उन्हीं पर दबाव और समझौता करने का दबाव बनाया गया.

‘आरोपियों के परिवार वालों को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा’

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि जांच अधिकारी मासूम बच्चियों पर ही दबाव बनाने लगे. इसके अलावा आरोपी के परिजनों को विशेष ट्रीटमेंट दिया गया. थाना प्रभारी और जांचकर्ता अधिकारी की कार्यशैली को लेकर नाराज परिजन ने थाना प्रभारी को चूड़ी पहनने तक की बात कह डाली. बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना पुलिस की कार्यशैली को लेकर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं. इस मामले पर एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि परिजनों के आरोप को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर को जांच के निर्देश दिए है. जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: Durg: सिबिल स्कोर बढ़ाने का लालच देकर 40 से ज्यादा स्टूडेंट्स से 40 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

ज़रूर पढ़ें