बिलासपुर: ‘शादी नहीं की तो झूठे केस में फंसा दूंगी’, प्रेमिका की धमकियों से टूटा युवक, पेट्रोल डालकर की खुदकुशी
आरोपी प्रेमिका को पुलिस ने पकड़ा
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस केस में एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के टॉर्चर से परेशान होकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग ली. इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के 10 महीने बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.
पुलिस आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
इस केस की छानबीन कर रही पुलिस टीम के अनुसार, युवती लगातार अपने बॉयफ्रेंड पर शादी करने का दवाब बना रही थी. इतना ही नहीं उसे धमकी भी दे रही थी कि अगर उनसे शादी नहीं कि तो वह उसे झूठे केस में फंसा देगी. इसी से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या जैसे खौफनाक कदम को उठाया. उधर आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है.
सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात
दरअसल ये पूरी घटना कोनी थाना क्षेत्र की है. पुलिस के मुताबिक, बलरामपुर के रहने वाले विकास गुप्ता (22) रायपुर में प्राइवेट फर्म में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे. उनके पिता भटगांव में कॉन्स्टेबल पद पर पदस्थ हैं. सूरजपुर जिले के भटगांव की आकांक्षा सिदार (21) कोनी में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी. दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी.
दोनों लंबे समय तक एक दूसरे के करीब रहे
दोनों लंबे समय तक एक दूसरे के करीब रहे और दोनों के बीच अफेयर भी रहा.लेकिन आकांक्षा लगातार विकास पर शादी करने के दवाब बना रही थी. वह शादी नहीं करने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता रहता था.
17 जनवरी 2026 को एक ही होटेल में ठहरे थे
27 जनवरी 2026 को दोनों कोनी के एक होटल में कमरा लेकर ठहरे थे. इसी दौरान उनके बीच फिर शादी की बात को लेकर झगड़ा हो गया.बताया जा रहा है कि विवाद के बाद गुस्से में आकर विकास ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. घटना के समय आकांक्षा भी उसी कमरे में मौजूद थी.


