बिलासपुर एयरपोर्ट अपग्रेडेशन टला, छत्तीसगढ़ सरकार के पास नहीं हैं 300 करोड़, HC में दिया जवाब

Bilaspur Airport Upgrade Delay: छ्त्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलासपुर एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन के मामले में राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जाहिर की है. चीफ जस्टिस कृष्णराम महापात्र और जस्टिस संतोष शर्मा ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि सरकार हवाई अड्डे का विकास नहीं करना चाहती तो इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को दे देना चाहिए.
Bilaspur Airport Upgrade Delayed

बिलासपुर एयरपोर्ट और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट

Chhattisgarh Airport Funding Crisis: छ्त्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलासपुर एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन के मामले में राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जाहिर की है. चीफ जस्टिस कृष्णराम महापात्र और जस्टिस संतोष शर्मा ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि सरकार हवाई अड्डे का विकास नहीं करना चाहती तो इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को दे देना चाहिए. उच्च न्यायालय ने कहा कि सरकार पूर्व में दिए शपथ पत्र और वादों से पीछे नहीं हट सकती है.

छत्तीसगढ़ सरकार ने कोर्ट में क्या कहा?

छ्त्तीसगढ़ सरकार ने अदालत में सुनवाई के दौरान कहा कि बिलासा देवी केवट हवाई अड्डे को 4C श्रेणी के तहत विकसित करने के लिए उसके पास 300 करोड़ रुपये नहीं है. सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए महाधिवक्ता प्रवीण दास ने कहा कि कम यात्रियों के कारण लगातार घाटा हो रहा है. विमानन कंपनियां बड़े विमान और दूसरे विमानों के संचालन की गारंटी देती है तो अपग्रेडेशन संभव हो सकेगा. इस पर हाई कोर्ट ने कहा कि वर्तमान अधिकारी अपनी इच्छा से ही पहले किए गए वादों से मुकर नहीं सकते हैं.

दरअसल, याचिका साल 2017 से लंबित है. उच्च न्यायालय ने सुनवाई करते हुए कहा कि राज्य सरकार संचालन और विकास की जिम्मेदारों को लेकर अपना रुख साफ करें. मामले में अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होगी. याचिकाकर्ताओं की ओर से सीनियर एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव और अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव ने पक्ष रखा.

‘प्रस्ताव मंत्रालय में 5 महीने से अटका’

वहीं, याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि रनवे के विस्तार के लिए 63 करोड़ रुपये और नए ATC टावर के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया था. पिछले 5 महीने से ये प्रपोजल मंत्रालय में अटका हुआ है. यदि, 103 करोड़ जारी हो जाते हैं तो आवश्यक आधे से ज्यादा काम हो सकेंगे. सुनवाई के दौरान ये बात भी सामने आई कि 12 अक्तूबर को AAI ने ईमेल भेजकर एरिया, स्वामित्व की जानकारी और रनवे की लंबाई का ब्योरा मांगा था.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें