बिलासपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछारें… बेलतरा में जमीन की नपाई और सीमांकन को लेकर विरोध

बिलासपुर. बिलासपुर में मंगलवार को कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा.
bilaspur-congress-protest-water-cannon-beltara-land-demarcation-vijay-kesharwani

बिलासपुर. बिलासपुर में मंगलवार को कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा. कांग्रेस ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में जमीन की नपाई और सीमांकन की कार्रवाई के अलावा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाया. पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केसरवानी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और बेलतरा क्षेत्र के लोग शामिल हुए.

 प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सेलर गांव के सरपंच धनंजय सिंह की जमीन की नपाई और सीमांकन की कार्रवाई बताई जा रही है. कुछ दिन पहले हुई इस कार्रवाई के विरोध में बेलतरा क्षेत्र के सैकड़ों लोग बिलासपुर पहुंचे. धनंजय सिंह सेलर के सरपंच होने के साथ ही बेलतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं. कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लेकर विरोध जताते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए.

भाजपा महिला मोर्चा के कांग्रेस भवन पहुंचने के बाद बढ़ा विवाद

बिलासपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव भी तेज हो गया है. एक दिन पहले भाजपा महिला मोर्चा की टीम पूजा विधानी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन पहुंची थी. वहां राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की गई थी. इसके बाद कांग्रेस भवन में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया गया. इस घटनाक्रम के बाद दोनों दलों के बीच बयानबाजी और विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला तेज हो गया है. कांग्रेस ने विधायक सुशांत शुक्ला को लेकर भी कई आरोप लगाए हैं. 

 वहीं, प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर पार्टी लगातार सवाल उठा रही है. मंगलवार को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया. बिलासपुर में लगातार हो रहे इन राजनीतिक प्रदर्शनों से भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव खुलकर सामने आ रहा है. 

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का व्हाट्सएप हैक, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

ज़रूर पढ़ें