Bilaspur: NH-49 पर चार घंटे चक्काजाम करने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 नामजद समेत कई ग्रामीणों पर FIR

Bilaspur: धूमा में NH-49 पर करीब चार घंटे तक चक्काजाम करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सिरगिट्टी थाना पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों समेत अन्य ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज की है.
CG News

NH-49 पर चार घंटे चक्काजाम करने के मामले में FIR दर्ज

Bilaspur: धूमा में NH-49 पर करीब चार घंटे तक चक्काजाम करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सिरगिट्टी थाना पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों समेत अन्य ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

NH-49 पर चार घंटे चक्काजाम करने के मामले में FIR दर्ज

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या के विरोध में हाईवे पर चक्काजाम किया था. प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे एंबुलेंस सहित सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

लोगों ने आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई. तोरवा क्षेत्र के धूमाधाम ग्राम पंचायत के लोगों ने बताया कि, पुल और ड्रेनेज निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण बारिश का पानी गांव में भर रहा है. इससे 150 से अधिक घर जलमग्न हो गए हैं और लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.

पुलिस की समझाइश के बाद भी नहीं माने

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कई बार समझाइश देकर सड़क खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने. इसके बाद पुलिस ने आवागमन बाधित करने, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. इसी कड़ी में सिरगिट्टी थाना पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों समेत अन्य ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

ये भी पढ़ें- Bilaspur: वन विभाग का अनोखा स्टिंग ऑपरेशन, ग्राहक बनकर पेट शॉप पहुंचे कर्मचारी, चार कछुए किए जब्त

ज़रूर पढ़ें