Bilaspur: शादी समारोह में मचा बवाल, युवक का कान दांत से काटकर किया अलग, जानें पूरा मामला

Bilaspur: बिलासपुर जिले के मल्हार थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक का कान दांत से काटकर अलग कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.
CG News

आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur: बिलासपुर जिले के मल्हार थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक का कान दांत से काटकर अलग कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह घटना 20 जून को धनगवां गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुई.

शादी में युवक का कान दांत से काटकर किया अलग

जानकारी के अनुसार, किसान परसदा निवासी आरोपी मोहित कुर्रे ने मनिकेश पाटले से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे. मनिकेश द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई. इसी दौरान आरोपी मोहित कुर्रे ने हमला करते हुए मनिकेश पाटले के कान को दांत से काटकर अलग कर दिया.

घटना के बाद घायल युवक ने अपने परिजनों के साथ मल्हार चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की आगे की जांच की जा रही है.

ज़रूर पढ़ें