Korba: बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े व्यापारी का अपहरण, पुलिसकर्मी बताकर बताकर आरोपियों साजिश को दिया अंजाम

Korba: कोरबा के मरवाही में दिनदहाड़े एक व्यापारी के अपहरण की घटना सामने आई है. इस घटना में प्रशासन की सख्ती पर कई सवाल खड़े कर दिए है.
Korba

सीसीटीवी वीडियो की फुटेज

Korba: कोरबा के मरवाही से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. इस घटना ने प्रशासन की सख्ती पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल मरवाही थाना क्षेत्र के उषाढ़ गांव में दिनदहाड़े एक किराना व्यापारी के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आरोप है कि कुछ अज्ञात लोग खुद को पुलिसकर्मी बताकर गांव पहुंचे और बंदूक दिखाकर व्यापारी गिरीश यादव को जबरन अपने साथ ले गए.

जानकारी के मुताबिक, उषाढ़ निवासी गिरीश यादव अपने काम में बिजी थे, तभी कुछ लोग कार में सवार होकर उनके पास पहुंचे. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और पूछताछ के नाम पर साथ चलने को कहा. जब गिरीश ने इस बात का विरोध किया तो उन्होंने पिस्तौल दिखाई और व्यापारी को जबरन कार में बैठाकर ले गए.

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

इस घटना के बाद परिजन तत्काल मरवाही थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज करने के तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस के हाथ घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी लगा है. वीडियो में संदिग्ध लोगों की गतिविधि दिखाई दे रही है. पुलिस इसी वीडियो के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और व्यापारी का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है.

पहले भी सामने आई थी वारदात

गौरतलब है कि मरवाही क्षेत्र में कुछ दिन पहले भी एक बड़ी आपराधिक वारदात हुई थी. ऐसे में दिनदहाड़े व्यापारी के कथित अपहरण की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें- रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, प्रशिक्षण शिविर में करेंगे शिरकत

ज़रूर पढ़ें