Bilaspur: नशे में चूर युवती ने बार में मचाया हंगामा! महिला को पीटा, बिना पैसे दिए भागने का भी आरोप
बिलासपुर
Bilaspur Heavens Park Bar: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के होटल हेवन्स पार्क के लिट बार में बीती देर रात एक युवती ने जमकर हंगामा मचाया. बार में आए बिल को लेकर युवती गुस्साई हुई थी. इस दौरान इसने महिला कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट की. कर्मचारी के बाल भी खींचे, जिससे उसके सिर पर चोट भी आई. इतना ही नहीं गुस्से में युवती ने वॉशरूम का शीशा और गमले भी तोड़ दिए.
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, बिलासपुर के सरकंडा इलाके में रहने वाली अंजना दीवान हैंवन्स पार्क होटल के बार के सर्विस डिपार्टमेंट में काम करती हैं. उनके मुताबिक, शनिवार की रात को युवती अपने दोस्तों के साथ बार पहुंची. युवती टेबल नंबर 26 पर बैठी थी.
बकौल अंजना उसने बीयर, शराब और खाने-पीने का ऑर्डर किया. बिल बनने पर कर्मचारी ने उसे 10 हजार रुपए का बिल दिया. जिसपर युवती ने आपत्ति जताई. इसके बाद युवती ने सिर्फ खाने पीने का बिल मांगा तो उसे 5 हजार रुपए का दूसरा बिल दिया गया. पर इसके बाद भी युवती बिल चुकाने से बचती रही.
कर्मचारी से की मारपीट
आरोप है कि, बिल में आई रकम मांगने पर युवती बौखला गई, और चिल्लाते चिल्लाते बार के बाहर जाने लगी. रोके जाने पर उसने कर्मचारी अंजना के बाल पकड़ लिए और उससे मारपीट भी की. इतनी ही नहीं आरोप यह भी है कि, युवती ने वॉशरूम का शीशा और गमले तोड़ दिए.
बिना बिल दिए भागने का आरोप
युवती ने क्लब के बाहर भी हंगामा मचाया. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. इस दौरान युवती को समझाने की भी कोशिश की गई पर वो नहीं मानी. आरोप है कि, युवती धमकी देते हुए बिना बिल चुकाए कार में सवार होकर भाग गई. हालांकि, इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है.
जमुई बदसलूकी कांड के दो आरोपियों का एनकाउंटर, नकाबपोश नंदन के पैर में लगी गोली