कोरबा: नशे में धुत मिला दुर्गा पंडाल में तैनात सुरक्षाकर्मी, हिंदू परिषद के हंगामे के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया
नशे में धुत जवान
इन दिनों से पूर देश में दुर्गा पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है. छत्तीसगढ़ के कोरबा में भी जगह-जगह मां दुर्गा के दिव्य और भव्य पंडाल बनाए गए हैं. जहां रोज सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. इसी दौरान दहशरा मैदान और दुर्गा पंडालों की सुरक्षा में तैनान जवान नशे में धुत पाया गया. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ और बाद में जवान को पुलिस अपने साथ ले गई.
सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल ये मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित दशहरा मैदान का है. शनिवार रात CAF जवान पवन कुमार ट्रैफिक संभाल रहे थे. इसी दौरान हिंदू परिषद और बजरंग जल की टीम भी पंडाल पहुंची. हिंदू परिषद और बजरंग दल की टीम ने आरोप लगाया है कि नशे की हालात में जवान ने उनके साथ गाली-गलौज भी की और उनकी गाड़ी की चाबी निकाल ली. इसके बाद बजरंग दल के सदस्यों ने हंगामा करते हुए जवान पर कार्रवाई की मांग की.
जवान का ब्रेथलाइजर टेस्ट किया गया
हंगामें के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जवान का ब्रेथलाइजर टेस्ट किया. इस टेस्ट में जवान नशे में पाया गया और पुलिस उसे थाने ले गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बजरंग दल की टीम के मुताबिक, दुर्गा उत्सव के दौरान उनकी ओर से कोरबा के अलग-अलग दुर्गा पंडालों का भ्रमण किया जा रहा था. इसी दौरान टीम उस पंडाल में पहुंची थी.
मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि जवान का मेडिकल जांच कराया गया है. इस संबंध में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संबंधित विभाग को पत्र जारी किया जाएगा. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें- Durg: महिला ने किया जवान का अपहरण, बंधक बनाकर की पिटाई, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप