Sakti News: DEO कार्यालय में घोटाले पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, वरिष्ठ लेखा परीक्षक निलंबित

Sakti News: कलेक्टर का बड़ा एक्शन, DEO कार्यालय में करोड़ों की खरीदी पर घोटाले के मामले में कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लेते हुए वरिष्ठ लेखा परीक्षक को निलंबित कर दिया है.
Sakti News

कलेक्टर का बड़ा एक्शन

Sakti News: सक्ती जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में करोड़ों रुपये की खरीदी में अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. कलेक्टर ने वरिष्ठ लेखा परीक्षक रोशन कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. शिकायत के बाद हुई प्रारंभिक जांच में बिना निविदा के नियमों के विपरीत ई-मार्केट पोर्टल के माध्यम से करीब 3 करोड़ 80 लाख 59 हजार रुपये की सामग्री खरीदी और भुगतान में अनियमितता के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं.

भुगतान प्रक्रिया में गड़बड़ी

जांच में विद्यालयों की सहमति के बिना सामग्री खरीदी, दबावपूर्वक नोटशीट पर हस्ताक्षर कराने और भुगतान प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत भी सही पाई गई. निलंबन अवधि में रोशन कुमार पटेल का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मालखरौदा निर्धारित किया गया है. मामले में विभागीय जांच जारी है.

इस पूरे मामले में जब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ लेखा परीक्षक (बाबू) रोशन कुमार पटेल से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने विभागीय निर्देशों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सभी खरीदारियां की हैं.

अनियमितता के आरोपों से इनकार

उन्होंने किसी भी प्रकार के गबन या वित्तीय अनियमितता के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वर्तमान में उन्हें निलंबित किया गया है. यह पूरा मामला विभागीय जांच के अधीन है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी.

ये भी पढे़ं- CG News: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में फेल छात्रों को दूसरा मौका, ओपन परीक्षा के लिए आवेदन शुरु, इस दिन तक करें अप्लाई

ज़रूर पढ़ें