CG Sawan Special Train: सावन में 1 अगस्त से चलेगी संबलपुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर जोन के इन 6 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

CG Sawan Special Train: सावन माहिना शुरु हो गया है. ऐसे में धार्मिक यात्राओं के कारण ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए संबलपुर और जबलपुर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाई जा रही है. यह ट्रेन एकतरफा एक फेरे के लिए चलेगी.
Train (File photo)

ट्रेन (फाइल फोटो)

CG Sawan Special Train: सावन माहिना शुरु हो गया है. ऐसे में धार्मिक यात्राओं के कारण ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए संबलपुर और जबलपुर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाई जा रही है. यह ट्रेन एकतरफा एक फेरे के लिए चलेगी. ये रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर और शहडोल स्टेशनों पर रुकेंगी.

संबलपुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

  • आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08301 संबलपुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन संबलपुर से 1 अगस्त, शनिवार को रवाना होगी.
  • यह स्पेशल ट्रेन संबलपुर से सुबह 06:15 बजे चलेगी। यह झारसुगुड़ा रोड 07:30 बजे, रायगढ़ 08:55 बजे, चांपा 09:53 बजे, बिलासपुर 11:00 बजे, पेंड्रारोड 12:58 बजे, अनूपपुर 13:45 बजे, शहडोल 14:33 बजे और कटनी साउथ 17:15 बजे पहुंचेगी। अंत में, यह ट्रेन शाम 18:25 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी.

ट्रेन में 22 कोचों की मिलेगी सुविधा

इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 02 एसएलआरडी (सीटिंग कम लगेज रेक) और 20 स्लीपर कोच शामिल हैं. रेल प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे इस स्पेशल ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में जमकर बरस रहे बादल, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

ज़रूर पढ़ें