CG News: आधी रात गांव के आंगन में दिखा दुर्लभ पैंगोलिन, लोगों ने दुलारा, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
पैंगोलिन
रिपोर्ट- हरीश साहू
CG News Pangolin Found in Korba: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से रोचक खबर सामने आ रही है. बता दें, यहां के एक घर के पास दुर्लभ प्रजाति का जीव पैंगोलिन देखा गया. पैंगोलिन एक ग्रामीण के आंगन में मिला. जानवर को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. कहा जा रहा है पैंगोलिन अपना शिकार ढूंढते हुए यहां पहुंच गया. दुर्लभ जानवर को देखते ही लोगों में जिज्ञासा देखने को मिली. सूचना पर वन विभाग की टीम रात 2 बजे गांव पहुंची और जानवर का रेस्क्यू किया.


आंगन में टहलता हुआ दिखा पैंगोलिन
देर रात करीब 12 बजे यह दुर्लभ प्रजाति का जानवर आंगन में टहल रहा था. इसकी खास बनावट और शरीर पर बने कड़े मजबूत शल्क लोगों को आश्चर्य कर रहा था. बता दे कि, यह भारतीय पैंगोलिन विलुप्त होती हुई प्रजाति है. भारत में कुछ संख्या में ही यह जीव मौजूद है. इसका दिखाई पड़ना बहुत ही दुर्लभ है. यही वजह है कि, भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत इसे अनुसूची एक के स्थान में रखा गया है. इसे पकड़ना, शिकार करना या फिर तस्करी करने से 3 से 7 साल की सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है.
शरीर को बॉल के आकार में बना लेता है जानवर
यह भारतीय पैंगोलिन जीव अन्य जीवों से खतरा महसूस होने पर सुरक्षा के लिये अपने शरीर को बॉल के आकार में गोल बना लेता है और शरीर को कड़े शल्क से ढक लेता है. हालांकि, यह जीव बहुत ही शर्मिला इसलिए इसका अंदाज ही कुछ अलग है.
यह जीव रात के समय में एक्टिव होता है और खाने की तलाश में निकलता है. चींटी, दीमक जैसे जीव को यह अपना आहार बनाता है. निश्चित ही यह पैंगोलिन भोजन की तलाश में ही निकला रहा होगा और ग्रामीण के आंगन तक पहुंच गया होगा. फिलहाल, कोरबा के जंगलों में इस दुर्लभ प्रजाति के मिलने से यह पता चलता है कि, कोरबा का जंगल जैव विविधता से परिपूर्ण और वन्य जीवों के लिए काफी अनुकूल है.
1 अक्टूबर को बालाघाट आएंगे राहुल गांधी, आदिवासी बच्चों की मौत के मामले में परिजनों से करेंगे मुलाकात