CG News: अरुणपति त्रिपाठी और पत्नी मंजूला त्रिपाठी के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, जानें क्या है मामला
फाइल इमेज
CG News: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पूर्व आबकारी विशेष सचिव और CSMCL के MD अरुणपति त्रिपाठी ने 10 सालों में कई गुना संपत्ति बना ली. CBI की जांच में सामने आया है कि इस संपत्ति में उनकी पत्नी भी भागीदार हैं. CBI ने त्रिपाठी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर लिया है.
10 साल में बनाई करोड़ों की संपत्ति
CBI की FIR में कई बातें सामने आई है. जहां साल 2013 में त्रिपाठी की कुल संपत्ति महज 38 लाख 8 हजार रुपए थी. लेकिन 2023 तक आते-आते, जब वे शराब सिंडिकेट के रसूखदार खिलाड़ी बने, उनकी संपत्ति बढ़कर 3 करोड़ 32 लाख रूपए हो गई.
पत्नी मंजुला त्रिपाठी पर भी FIR
जांच में यह भी सामने आया है कि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मंजुला त्रिपाठी ने अपनी वैध आय से 4 करोड़ 91 लाख रुपए ज्यादा संपत्ति जुटाई है. इसके अलावा रायपुर के लाभांडी में फ्लैट से लेकर नया रायपुट के प्रीमियम गोल्फ कोर्स इलाके और दुर्ग में जमीनों का अंबार लगा दिया गया. CBI जल्द अचल संपत्तियों का खुलासा करेगी.
क्या है शराब घोटाला?
साल 2018 से 2023 के बीच राज्य में करीब 3200 करोड़ से ज्यादा का शराब घोटाला हुआ है. उस समय छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी. EOW ने चार्जशीट में जानकारी दी है कि इस घोटाले के पैसों से 11 आरोपी अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोडों रुपये की भूमि और दौलत भी खरीदी. अभी तक EOW के अनुसार इन्होंने पूरे शराब घोटाले में करीब 61 लाख अवैध पेटी शराब बिकवाकर 2174 करोड़ रुपए की चपत लगाई थी. लेकिन अब जब इन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई तो पता चला कि यह घोटाला 2174 नहीं बल्कि 3200 करोड़ से अधिक का है.
खबर में अपडेट जारी है….