CG Local Body Election: निकाय चुनाव को लेकर चरण दास महंत ने किया बड़ा दावा, बोले- 10 में से सिर्फ 5 नगर निगम में ही जीतेगी कांग्रेस
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत
CG Local Body Election: छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में इन दिनों चुनाव चल रहा है और सभी नगर निगम में कांग्रेस के महापौर हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने इस बीच बड़ा बयान दे दिया है उन्होंने कहा है कि 10 नगर निगम में से पांच नगर निगम में ही कांग्रेस के महापौर इस बार बन पाएंगे. उन्होंने इसके पीछे बड़ी वजह भी बताई है और कहां है कि कांग्रेस के उम्मीदवारों पर भाजपा के द्वारा दबाव बनाया जा रहा है क्योंकि छत्तीसगढ़ में भाजपा की ही सरकार है.
10 में से सिर्फ 5 नगर निगम में ही जीतेगी कांग्रेस – चरणदास महंत
अंबिकापुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नगर निगम चुनाव जीतने के लिए लगातार प्रयास कर रही है लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवारों पर भाजपा के द्वारा दबाव बनाया जा रहा है और इसकी वजह से इस नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को सभी 10 नगर निगम में जीत मिलने की उम्मीद नहीं है. महंत ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि 10 में से पांच नगर निगम में कांग्रेस के महापौर बनेंगे.
TS सिंहदेव ने पूर्व महापौर पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री TS सिंहदेव ने भी अंबिकापुर नगर निगम के पूर्व महापौर पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया है, उन्होंने कहा है कि जब 10 साल पहले नगर निगम में भाजपा के महापौर और पार्षद थे तब नगर निगम में स्ट्रीट लाइट का घोटाला हुआ. 2000 के स्ट्रीट लाइट ₹8000 में खरीदे गए और लार्वा हिट की खरीदी में भी बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई और यह मामला EOW में रजिस्टर्ड है. इस पूरे मामले में कार्रवाई होनी चाहिए, उन्होंने यह भी कहा है कि अंबिकापुर में भाजपा के द्वारा मां महामाया गेट का दोबारा उद्घाटन कर गंदी राजनीति की गई. मां महामाया के नाम पर भाजपा को ऐसी राजनीति नहीं करनी चाहिए थी.
मेरे दंड का कोटा हो गया पूरा- TS बाबा
अंबिकापुर में कांग्रेस के द्वारा आयोजित सभा में सिंहदेव ने यह भी कहा कि नगर निगम क्षेत्र की जनता ने उन्हें विधानसभा चुनाव में दंड दे दिया है और दंड देने का कोटा पूरा हो गया है लेकिन नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जनता फिर से वोट करेगी, क्योंकि डॉक्टर अजय तिर्की ने अपने 10 साल के कार्यकाल में कई कार्य किए हैं लेकिन कामकाज का प्रचार नहीं किया गया.
डा. अजय तिर्की बोले…तो मैं नहीं लडूंगा चुनाव
अंबिकापुर में डॉक्टर अजय तिर्की महापौर के पद पर है और अजय तिर्की ने भी नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. अजय तिर्की ने कहा है कि भाजपा उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती है एक भी आरोप भाजपा के नेता साबित कर दिखा दे तो वे महापौर चुनाव ही नहीं लड़ेंगे, उन्होंने कहा है कि नगर निगम में सड़क बनाने में गड़बड़ी करने वाले ठेकेदार के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की है और उसका भुगतान तक रोक दिया गया.