‘उनके बारे में कुछ भी नहीं बोला था…’, रामभद्राचार्य पर दिए बयान पर चरणदास महंत की सफाई, बोले- मैं संतों का सम्मान करता हूं

CG News: बीते दिनों नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के दिए गए बयान पर राजनीति गरमा गई थी. महंत ने कहा था कि वे जगद्गुरु रामभद्राचार्य को “जगद्गुरु” नहीं मानते और चिरमिरी में चल रही उनकी कथा में शामिल नहीं होंगे. इसके बाद अब उन्होंने सफाई दी है.
CG News

रामभद्राचार्य पर दिए बयान पर चरणदास महंत की सफाई

CG News: बीते दिनों नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के दिए गए बयान पर राजनीति गरमा गई थी. महंत ने कहा था कि वे जगद्गुरु रामभद्राचार्य को “जगद्गुरु” नहीं मानते और चिरमिरी में चल रही उनकी कथा में शामिल नहीं होंगे. इसके बाद अब उन्होंने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मैंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के बारे में कुछ नहीं कहा था.

रामभद्राचार्य पर दिए बयान पर चरणदास महंत की सफाई

रामभद्राचार्य पर दिए बयान पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की सफाई देते हुए कहा कि मैंने रामभद्राचार्य के बारे में कुछ भी नहीं बोला था, प्रवचन सुनने नहीं जाने की बात कही थी. मैंने कहा था भाजपा के प्रचारक हैं, इसलिए नहीं जाऊंगा. उन्होंने आगे कहा कि वे सभी संतों का सम्मान करते हैं, वे किसी भी संत के लिए अभद्र टिप्पणी नहीं करते हैं.

मैं रामभद्राचार्य को जगद्गुरु नहीं मानता – चरणदास महंत

दरअसल, कुछ दिनों पहले नेता प्रतिपक्ष चरणदास कहा था कि वो स्वामी रामभद्राचार्य को जगद्गुरु नहीं मानते हैं. चिरमिरी में चल रही उनकी कथा में भी वो नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि रामभद्राचार्य अपने प्रवचन में भाजपा का प्रचार कर रहे हैं. ऐस में वो सिर्फ बीजेपी के प्रचारक हैं. ज्ञान के माध्यम से लोगों को ठग रहे हैं. ऐसे बाबा लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी ऐसे आयोजनों में नहीं जाने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें- सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, गढ़चिरौली में नक्सलियों के छिपाए राइफल, बारूद समेत भारी हथियारों को किया बरामद

मेरे जगद्गुरु होने का पूर्ण परीक्षण कर लें – रामभद्राचार्य

वहीं उनके बयान के बाद जगदगुरु श्री रामभद्राचार्य ने भी खुलकर प्रतिक्रिया दी थी चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित श्री राम कथा के दौरान व्यासपीठ से बोलते हुए रामभद्राचार्य महाराज ने चरण दास महंत के बयान पर तीखी टिप्पणी की थी. उन्होंने हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म और संतों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि महंत मेरे जगतगुरु होने का पूर्ण परीक्षण कर लें.

ज़रूर पढ़ें