सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, गढ़चिरौली में नक्सलियों के छिपाए राइफल, बारूद समेत भारी हथियारों को किया बरामद

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनादगांव जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जवानों को मिली बड़ी सफलता मिली है. जहां सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अंतरराज्यीय अभियान में गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा के घने जंगलों में संचालित माओवादियों के हथियार निर्माण केंद्र का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और शस्त्र निर्माण सामग्री बरामद की है.
CG News

नक्सलियों का छिपाया हथियार बरामद

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनादगांव जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जवानों को मिली बड़ी सफलता मिली है. जहां सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अंतरराज्यीय अभियान में गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा के घने जंगलों में संचालित माओवादियों के हथियार निर्माण केंद्र का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और शस्त्र निर्माण सामग्री बरामद की है. अभियान के दौरान बरामद कई खतरनाक सामग्रियों को घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया.

राइफल, बारूद समेत भारी हथियारों को किया बरामद

27 मई को जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान के दौरान बीडीडीएस टीमों ने भूमिगत छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की. बरामद सामग्री में 1 इंसास राइफल – 2 सिंगल शॉट राइफल – 2 बारह बोर राइफल – 2 जिंदा एसएलआर कारतूस – 12 जिंदा .303 राइफल कारतूस – 4 जिंदा बारह बोर कारतूस – 25 किलो आईईडी विस्फोटक सामग्री – 2 क्लेमोर माइंस – 110 डेटोनेटर – कॉर्टेक्स वायर – 500 से अधिक बीजीएल सेल एवं बीजीएल सेल बनाने की सामग्री – 7 बीजीएल लॉन्चर – 3 ट्यूब लॉन्चर – लोहे की रॉड – हथियार निर्माण में उपयोग होने वाली 2 लेथ मशीनें – 2 मोटर – ग्राइंडर मशीन – इन्वर्टर एवं बैटरी – तारों के बंडल – सोलर प्लेट और भारी मात्रा में अन्य हथियार निर्माण सामग्री वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बरामद माओवादी हथियार निर्माण सामग्री को सुरक्षा बलों द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

जवानों को नुकसान पहुंचाने जवानों ने छिपाए थे हथियार

दरअसल, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला करने के लिए विभिन्न प्रकार के हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया था. अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों के सुदूर वन क्षेत्र का लाभ उठाते हुए ये सामग्रियां नक्सलियों द्वारा तैयार की गईं और वन क्षेत्र में गोपनीय रूप से छिपाकर रखी गईं थी.

ये भी पढ़ें- CG News: महासमुंद में 1.5 करोड़ की LPG चोरी, महाराष्ट्र में छिपे थे मालिक-डायरेक्टर, पुलिस ने कोल्हापुर से किया गिरफ्तार

इसका उपयोग विभिन्न नक्सल सप्ताहों, चुनावों आदि मे विध्वंस गतिविधि के लिए किया जाता रहा था. इन सामग्रियों का उपयोग कई बार सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने घातक हमला भी किया था गढ़चिरौली पुलिस बल ने नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन में छिपाई गई सामग्री को पकड़ने में सफल हासिल हुई है.

ज़रूर पढ़ें