Sachin Tendulkar Bastar Visit: खेल की क्रांति को धार देने बस्तर आ रहे सचिन तेंदुलकर, बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट, इस गांव भी जाएंंगे

Sachin Tendulkar Bastar Visit: कभी लाल आतंक के साए में रहने वाले बस्तर में अब खेलों के मैदान में बच्चों की हंसी की गूंज है. इसी बदलाव को नई गति देने 22 अप्रैल को सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं.
Sachin Tendulkar Bastar Visit

सचिन तेंदुलकर

Sachin Tendulkar Bastar Visit: कभी लाल आतंक के साए में रहने वाले बस्तर में अब खेलों के मैदान में बच्चों की हंसी की गूंज है. इसी बदलाव को नई गति देने 22 अप्रैल को सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं, जहां वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ बच्चों से संवाद कर उन्हें खेल से जोड़ने का संदेश देंगे. इस दौरान सचिन कई गांवों का दौरा भी करेंगे और खिलाड़ियों से भी मुलाकात करेंगे.

22 अप्रैल को बस्तर आएंगे सचिन

भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे सपरिवार बस्तर क्षेत्र पहुंचकर विभिन्न सामाजिक और खेल गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, जहां बच्चों के साथ संवाद और खेल कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

छिंदनार गांव में बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट

सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा के अबूझमाड़ से सटे इंद्रावती नदी किनारे स्थित ग्राम छिंदनार में स्थानीय बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे. यह कार्यक्रम ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और बच्चों में खेल के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है.

CM विष्णु देव साय भी रहेंगे मौजूद

वहीं सचिन के दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे. सचिन तेंदुलकर और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बच्चों के साथ संवाद और विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं को प्रेरणा मिलेगी.

ये भी पढ़ें- बिलासपुर बादाम कांड में नया खुलासा, NOC के बदले पैसे मांगने का आरोप, पूनम बंजारे का एक और वीडियो वायरल

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने की पहल

सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन ने छिंदनार क्षेत्र में ग्रामीण खेलों और बच्चों के प्रशिक्षण के लिए पहले भी पहल की थी, जब यह इलाका नक्सल प्रभावित था. अब क्षेत्र में हालात सुधरने के बाद सचिन स्वयं यहां पहुंचकर बच्चों से मुलाकात करेंगे.

ज़रूर पढ़ें