बिलासपुर बादाम कांड में नया खुलासा, NOC के बदले पैसे मांगने का आरोप, पूनम बंजारे का एक और वीडियो वायरल

Poonam Banjare Viral Video NOC Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित बादाम कांड में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है. जहां हाउसिंग बोर्ड की वरिष्ठ सहायक पूनम बंजारे का एक और विवादित वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है.
CG News

पूनम बंजारे का एक और वीडियो वायरल

Poonam Banjare Viral Video NOC Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित बादाम कांड में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है. जहां हाउसिंग बोर्ड की वरिष्ठ सहायक पूनम बंजारे का एक और विवादित वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस वीडियो में NOC जारी करने के बदले में पैसे मांगने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

NOC के बदले पैसे मांगने का आरोप

वायरल वीडियो के मुताबिक, एक महिला आवेदक और उसके बेटे को लंबे समय तक ऑफिस के चक्कर लगवाए गए. आरोप है कि एक से डेढ़ महीने तक एनओसी जानबूझकर लंबित रखी गई और इस दौरान पैसे की मांग की गई. वायरल वीडियो में महिला आवेदक अधिकारी से गुहार लगाते हुए कहती नजर आ रही है – “मैडम गाली मत दो”, जबकि पूनम बंजारे कथित तौर पर गाली-गलौज करती दिखाई दे रही हैं.

मैंने पैसे की मांग नहीं – पूनम बंजारे

वहीं आरोप लगने के बाद पूनम बंजारे ने वीडियो में सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी प्रकार के पैसे की मांग नहीं की है हालांकि इस दौरान ऑफिस परिसर में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली, जिससे माहौल गरमा गया.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी! तीन महीने तक लगी रोक, जानें वजह

कब का है ये वीडियो?

  • यह पूरा मामला मार्च महीने के अंत का बताया जा रहा है.
  • नामांतरण से जुड़े इस प्रकरण में आवेदक का आवेदन 17 मार्च 2025 से लंबित था.
  • बाद में 11 नवंबर 2025 को आदेश जारी होने के बावजूद आवेदक को लाभ नहीं मिल पाया, जिससे फाइल दबाकर रखने के आरोप और मजबूत हो गए हैं.

इसके पहले बादाम वाला वीडियो हुआ था वायरल

इससे पहले भी पूनम बंजारे पर लापरवाही के आरोप लग चुके हैं. लगभग एक साल पहले तरुण साहू नामक युवक ने फ्लैट खरीदा था, लेकिन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद विभाग उसकी फाइल नहीं खोज पाया. बार-बार ऑफिस के चक्कर लगाने के बाद भी समाधान न मिलने पर युवक ने अनोखे तरीके से विरोध जताया. उसने 500 ग्राम बादाम खरीदकर पूनम बंजारे की ऑफिस टेबल पर बिखेर दिए और अधिकारियों पर तंज कसते हुए फाइल खोजने की बात कही थी. फिर से पूनम बंजारे पर पैसे लेने का आरोप लगाया गया है.

ज़रूर पढ़ें