CG News: गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में बवाल, छात्रों ने भगवान राम पर की विवादित टिप्पणी, व्हाट्सएप चैट से शुरू हुआ विवाद
गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी
CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में घिर गया है. यहां लॉ डिपार्टमेंट के छात्रों के बीच भगवान राम पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है.
‘भगवान राम’ पर टिप्पणी, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में बवाल
गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के विवेकानंद हॉस्टल में देर रात व्हाट्सएप चैट पर लॉ के छात्रों के बीच शुरू हुआ विवाद यूनिवर्सिटी प्रशासन तक जा पहुंचा है. आरोप लग रहे हैं कि यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने व्हाट्सएप पर भगवान राम पर गलत टिप्पणी की है. जिसके बाद ही यह पूरा विवाद शुरू हुआ है. वहीं यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों का कहना है कि वे इस पूरे मामले में बड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे, क्योंकि कहीं ना कहीं इसे हिंदू धर्म की भावनाएं आहत हो रही है. देखने वाली बात होगी कि पूरे मसले पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन क्या रुख अपनाता है.

ये भी पढ़ें- इस दिन खुलेगी एशिया की दूसरी सबसे लंबी ‘मंडीप खोल’ गुफा, पर्यटकों को मिलेगा अनोखा अनुभव
पहले भी हो चुका है विवाद
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पहले भी नमाज कांड जैसे बड़े विवाद हो चुके हैं. साहित्यकार को भगाने का मामला भी सामने आ चुका है. कुल मिलाकर कुलपति आलोक चक्रवाल का कार्यकाल विवादों में है और एक के बाद एक कई बड़ी घटनाएं हो रही है. भगवान राम के ऊपर की गई टिप्पणी ने एक बार फिर यूनिवर्सिटी के अनुशासन और कई व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा किया है. यूनिवर्सिटी इसमें क्या एक्शन लेती है इस पर सबकी नजर है.