CG Tourism: भीड़ से दूर…छत्तीसगढ़ के ‘मिनी मसूरी’ में लीजिए गर्मी की छुट्टियों का मजा, आएगी स्वर्ग वाली फीलिंग
CG Tourism: छत्तीसगढ़ अपने प्राकृतिक सुंदरता और टूरिज्म के लिए जाना जाता है. यहां दूसरे राज्यों से भी हर साल लाखों लोग छत्तीसगढ़ के टूरिस्ट प्लेस और और उसकी सुंदरता का दीदार करने आते हैं.
छत्तीसगढ़ में एक से बढ़कर एक सुंदर जगह है जो पर्यटकों के दिल में अलग से जगह बनाए हुए है. जिसमें चिरमिरी को यहां का अनमोल खजाना कहा जाता है.
कोरिया जिले में स्थित, चिरमिरी एक बेहद ही शांत हिल स्टेशन है, जिसे अक्सर "छत्तीसगढ़ के मिनी मसूरी" के नाम से भी बुलाया जाता है.
चिरमिरी उन लोगों के लिए एक परफेक्ट जगह है जो प्रकृति की गोद में शांति और सुकून की तलाश करते हैं. यहां आपको झरने, घने जंगल और कई सांस्कृतिक विरासत भी देखने को मिल जाएगी.
छत्तीसगढ़ का हिल स्टेशन होने के नाते आप गर्मी के सीजन में हीट को बीट करने यहां जरूर आ सकते हैं. यहां के स्थानीय लोगों ने चिरमिरी को कई नामों से सजा रखा है.
यहां का अमृतधारा जलप्रपात जो अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, लोगों के दिल में अलग से जगह बनाए हुए है.
झरने के ठंडे और शुद्ध पानी से तरोताजा होने के बाद आप यहां के धार्मिक स्थल सीतामढ़ी मंदिर के दर्शन जरूर कर सकते हैं.
इस मंदिर में आप भगवान राम, मां सीता और भगवान लक्ष्मण के आशीर्वाद लिए अपनी यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं.