Chhattisgarh: फैंसी स्टोर में काम करने वाली लड़की से गैंगरेप, रात को काम से घर लौटते वक्त किडनैप कर किया‌ बारी-बारी से दुष्कर्म

Chhattisgarh: दरअसल मंगलवार रात को युवती काम के बाद वापस घर लौट रही थी, कुछ लड़के उसका पीछे करने लगे.
balod news

प्रतीकात्मक तस्वीर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रदेश को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. मामला जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है, जहां बीती रात एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. युवती एक फैंसी स्टोर में काम करती है और काम खत्म होने के बाद वह रात को वापस अपने घर की लौट रही थी. इस दौरान तीन युवकों ने नशे की हालत में उसके साथ गैंगरेप किया.

काम के बाद घर लौट रही युवती का पहले अपहरण किया

मगलवार रात को युवती काम के बाद वापस घर लौट रही थी, कुछ लड़के उसका पीछे करने लगे. सुनसान इलाके में नशे में धुत तीन युवाओं ने युवती का अपहरण किया और खेत की तरफ ले जाकर उसके साथ मारपीट की, फिर उसके साथ गैंगरेप किया. दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवकों ने युवती को अर्धनग्न अवस्था में छोड़ दिया, परेशान युवती रेलवे ट्रैक की ओर जा रही थी. इस दौरान एक व्यक्ति ने उसे देखा. शख्स ने उससे बात की और उसकी सहेली को बुलाकर पीड़ित लड़की को घर भेजाय इसके बाद युवती पुलिस थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई.

गैंगरेप के मामले में थाना प्रभारी अरविंद साहू ने बताया कि घटना के बाद से युवती सदमे में है. मामला सेंसिटिव होने के कारण पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. युवती की शिकायत पर थाने में अपराध दर्ज कर लिया गया है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें