Chhattisgarh: विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को बड़ा तोहफा, सीएम विष्णु देव साय 49.43 करोड़ राशि का करेंगे वितरण

Chhattisgarh News: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘श्रमिक सम्मेलन‘ में 57 हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को 49 करोड़ 43 लाख 52 हजार 294 रूपए केन्द्रीकृत डी.बी.टी. के माध्यम से वितरण करेंगे. 
CM Vishnu deo Sai

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है. जिसका सीधा लाभ श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मिल रहा है. उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘श्रमिक सम्मेलन‘ में 57 हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को 49 करोड़ 43 लाख 52 हजार 294 रूपए केन्द्रीकृत डी.बी.टी. के माध्यम से वितरण करेंगे.

यह सम्मेलन राजधानी के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा के कृषि मंडपम में आयोजित होगा. श्रम विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को श्रम विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सर्न्न्मिाण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत 47 हजार 726 निर्माण श्रमिकों 38 करोड़ 37 लाख 10 हजार 652 रूपए का वितरण किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- CG News: राजनांदगांव में बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के मरीज, दो और लोगों को आईसीयू में कराया गया भर्ती

श्रमिकों को मिलेगा फायदा

वहीं, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत कुल 6873 श्रमिकों को 9 करोड़ 86 लाख 58 हजार 500 रूपए का वितरण मुख्यमंत्री करेंगे. इसके अलावा छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अंतर्गत 2496 श्रमिकों को 1 करोड़ 19 लाख 83 हजार 142 रूपए की राशि डी.बी.टी. के जरिए वितरण की जाएगी. इस तरह कुल 57 हजार 95 श्रमिकों को कुल राशि 49 करोड़ 43 लाख 5 हजार 229 रूपये का वितरण केन्द्रीयकृत डी.बी.टी. के माध्यम से किया जाएगा.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें